फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lockdown

लॉकडाउन में मानसिक तनाव से बचाने को होगी काउंसिलिंग

Sat, 04 Apr 2020 07:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
lockdown
मथुरा। लॉकडाउन के दौरान आश्रय स्थलों या शेल्टर होम में रह रहे प्रवासी मजदूरों को मानसिक तनाव से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अनोखी पहल की है। इन मजदूरों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए अब उनकी काउंसिलिंग की जाएगी। साथ ही बताया जाएगा कि लॉकडाउन के दौरान उनको अपना समय बेहतर तरीके से किस तरह व्यतीत करना है।
विज्ञापन

इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक ने सीएमओ और जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पत्र जारी किया है। पत्र में मानसिक स्वास्थ्य के राज्य नोडल अधिकारी सुनील पांडे ने लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भूमिका अहम है।
विज्ञापन

जिले के स्वास्थ्य अधिकारी सुनिश्चित करें कि लॉकडाउन के दौरान शेल्टर होम में आमजन को किसी तरह के मानसिक तनाव का सामना न करना पड़ेे। इस कार्य के लिए जिले में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तैनात साइकेट्रिस्ट, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और साइकेट्रिक सोशल वर्कर की मदद भी ले सकते हैं। पत्र में यह भी स्पष्ट है कि लॉकडाउन के दौरान शेल्टर होम या आश्रय स्थलों में काउंसिलिंग कार्य सुचारु रूप से चलाने के आवागमन और सुरक्षा आदि का भी पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed