फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lockdown 4, open, market, town, city, close, mathura

चौथे लॉकडाउन के पहले दिन देहात के बाजारों में उमड़ी भीड़, शहर में सन्नाटा

Mon, 18 May 2020 05:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
lockdown 4, open, market, town, city, close, mathura
बरसाना के बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : MATHURA
मथुरा। लॉकडाउन-4 के पहले दिन सोमवार को जिले के देहात क्षेत्र में अधिकांश बाजार खुले लेकिन शहर और वृंदावन में सन्नाटा पसरा रहा जिन स्थानों पर बाजार खुले वहां पुलिस की अनदेखी के कारण लोगों ने सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा। राया, गोवर्धन, राधाकुंड, चौमुहां, बलदेव, बरसाना, सौंख के बाजारों में सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक भीड़ उमड़ी, लेकिन मथुरा शहर और वृंदावन में सन्नाटा पसरा रहा। देहात में बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी भी दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन

लॉकडाउन-3 की अनेक बंदिशों को खत्म करते हुए सरकार ने लॉकडाउन-4 की नई नियमावली जारी कर दी है। इसके आधार पर जनपद के प्रमुख कस्बा राया का बाजार सोमवार को खोला गया। नाई और हलवाई की दुकानों पर ताले अवश्य लटके रहे। प्रमुख रूप से कटरा बाजार में लोगों की भीड़ दिखाई दी। सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन नहीं था। दोपहर एक बजे के बाद फिर बाजार बंद हो गया। गोवर्धन में भी अधिकांश दुकानें खुलीं। लोग भी खरीदारी के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इससे बड़ा बाजार में भीड़ हो गई। सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था तार-तार हो गई। सौंख का बाजार भी खुला। लोगों की मौजूदगी सामान्य रही। बलदेव में भी बाजार खुला। अधिकांश दुकानदारों ने दुकानें खोलीं। यहां पुलिस की सतर्कता से वाहनों की बाजार क्षेत्र में एंट्री नहीं होने दी गई। इससे बाजार में भीड़ का दबाव नजर नहीं आया। बरसाना में भी बाजार का यही हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात बजे ये ही दुकानें खुलने लगी थीं। दोपहर एक बजे के बाद सभी पर ताले लटक गए। चौमुहां में भी सोमवार को बाजार में चहल-पहल रही। लोग खरीदारी के लिए आए, लेकिन लोगों की मौजूदगी बहुत कम रहने से खामोशी का माहौल रहा। राधाकुंड में बहुत कम दुकानें खुलीं। यहां सब कुछ पूर्व की तरह नजर आया।
उधर, शहर के बाजार पूरी तरह बंद रहे। कुछ गलियों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलीं। पुराने शहर के हॉटस्पॉट एरिया होलीगेट, दरेसी रोड, कोतवाली रोड, कच्ची सड़क, मनोहरपुरा, मेवाती मोहल्ला, भार्गव गली आदि इलाकों में पूरी तरह सन्नाटा रहा। लालागंज के बाजार में कुछ दुकानें खुलीं, जिन पर लोगों ने आवश्यक वस्तुएं खरीदीं।
वृंदावन, कोसी, फरह और नंदगांव के बाजार नहीं खुले
मथुरा। कोसीकलां में डॉक्टर दंपती के कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बाद हॉटस्पॉट क्षेत्र के चलते लॉकडाउन-4 के पहले दिन भी बाजार नहीं खुले। फरह और गोकुल कस्बा में भी बाजार बंद रहे। इन दोनों कस्बों में पिछले दिनों एक-एक पॉजिटिव केस आने के बाद इन क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित होने पर यहां बाजार खोलने की कोई छूट नहीं दी गई है।
इन क्षेत्रों में दवा की दुकानें अवश्य खुल रही हैं। इसके अलावा नंदगांव में भी बाजार बंद रहे। वृंदावन में भी सन्नाटा पसरा रहा। वृंदावन में होम डिलीवरी की अनुमति वाली दुकानें ही खुलीं, शेष पूरा बाजार बंद रहा। गोपीनाथ बाजार, प्रताप बाजार, लोई बाजार, अठखंभा, अनाज मंडी, बिहारी जी मंदिर बाजार, रमणरेती बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
पुलिस ने बंद कराईं कचौड़ी की दुकान
मथुरा। शहर कोतवाली के पीछे भैंस बहोरा क्षेत्र के किशन टीला मोहल्ले में कचौड़ी की दुकान चल रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और दुकान बंद करा दी। इस दौरान कुछ ग्राहक दुकान पर खड़े होकर कचौड़ी खा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने दुकानदार को हिदायत देकर छोड़ दिया।

कोरोना वायरस को लेकर जिले में हालात सामान्य होतेे जा रहे हैं। देहात के काफी क्षेत्रों में कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। इसलिए शासन के निर्देशों के तहत उप जिलाधिकारियों को निर्देशित कर लॉकडाउन की शर्तों का पालन करते हुए देहात के बाजार खुलवाए गए हैं। पुलिस को भी लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के निर्देश हैं। लोगों से अपील है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए लॉकडाउन के नियमों का पालन करें तथा सामाजिक दूरी अवश्य बनाएं।
- सर्वज्ञराम मिश्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed