फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   LLB degree holder youth commits suicide by jumping from train

Mathura News: एलएलबी डिग्रीधारी युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
LLB degree holder youth commits suicide by jumping from train
मथुरा। मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 7 के आउटर पर शुक्रवार रात एलएलबी डिग्री धारक एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

वशित्व शर्मा (26) निवासी धौली प्याऊ ने एलएलबी तक की पढ़ाई पूरी कर ली थी। उसका पंजीकरण अभी नहीं हो पाया था। शुक्रवार शाम वह घर से वह धौली प्याऊ इलाके में निर्माणाधीन अपने होटल को देखने गया था, लेकिन न तो होटल पहुंचा और न वापस घर। देर रात तक परिवार वालों ने तलाश की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा।
इसी बीच किसी युवक की सूचना पर जीआरपी ने जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात के आउटर पर ट्रेन से कटा शव बरामद किया था। इसकी जानकारी पर आस-पड़ोस के लोग स्टेशन पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त वशित्व शर्मा के रूप में की। उसके परिजनों को इसकी जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर विकास सक्सेना के अनुसार परिवार वालों ने आत्महत्या किस कारण की है, इस संबंध में अभी कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed