फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Liquor and meat shops should be banned near religious places: Devkinandan

UP: धार्मिक स्थानों पर प्रतिबंधित हो शराब और मांस की दुकानें...देवकीनंदन ने की ये अपील

Wed, 14 Jan 2026 12:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Jan 2026 12:55 PM IST
सार

वृंदावन में अयोध्या की तर्ज पर 14 किलोमीटर की परिधि में शराब और मांस की दुकानों को बंद की मांग उठाई गई है। इस दौरान प्रसिद्ध गायक कुमार सानू ने व्यासपीठ पूजन कर आरती उतारी और कथा श्रवण किया।

 

विज्ञापन
Liquor and meat shops should be banned near religious places: Devkinandan
भक्तमाल कथा में बॉलीवुड गायक कुमार शानू को पुस्तक भेंट करते देवकीनंदन ठाकुर। 

विस्तार

जिस प्रकार अयोध्या में 14 किलोमीटर की परिधि में शराब और मांस की दुकानों को बंद किया गया है, उसी प्रकार भारत के सभी धार्मिक स्थलों पर मांस और शराब की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित की जानी चाहिए। सम्पूर्ण ब्रज मंडल को मांस और शराब मुक्त किया जाना चाहिए। उक्त विचार देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के हैं। भक्तमाल कथा में प्रसिद्ध गायक कुमार सानू ने व्यासपीठ पूजन कर आरती उतारी और कथा श्रवण किया ।
विज्ञापन


प्रियाकान्तजु मंदिर में भक्त माल कथा श्रवण कराते हुये देवकीनंदन महाराज ने कहा कि ब्रज की मिट्टी, वायु, जल, वृक्ष, लता-पताका, सबमें आज भी कृष्ण-चेतना स्पंदित होती है। ब्रज की महिमा यही है कि यहां भक्ति ज्ञान से नहीं, प्रेम से जन्म लेती है। तीर्थों में मांस और शराब का सेवन हमारी धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध है और सामाजिक मूल्यों को कमजोर करता है। इस दौरान बालक रामदास, लोकेष ब्रजवासी, श्यामदास पुजारी, ध्रुव मंदिर सेवायत, ब्रजेष आचार्य, भोला आदि ने ब्रजयात्रा का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed