फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   LIGHT UNTRIPPTED

धनतेरस से भाई दूज तक नहीं होगी बिजली की कटौती

Wed, 16 Oct 2019 01:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
LIGHT UNTRIPPTED
मथुरा। दिवाली पर जिले को भरपूर बिजली दी जाएगी। धनतेरस से भाई दूज तक जनपद को पूरी तरह से कटौती मुक्त कर दिया गया है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के गृह जनपद मथुरा को धनतेरस से दिवाली तक छह दिन निर्बाध बिजली मिलेगी। एसई देहात विनोद कुमार गंगवार, एसई मांट अजय गर्ग व एसई शहर प्रदीप खत्री ने इस संबंध में कर्मचारियों की एक बैठक बुलाई। विनोद कुमार गंगवार व एक्सईएन ट्रांसमिशन राजेश तोमर ने बताया कि त्योहार को लेकर कोसीकलां, गोवर्धन, मांट, नौहझील, बाजना, बलदेव, फरह, औरंगाबाद व अन्य बिजलीघरों की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन

साथ ही ट्रांसफॉर्मर का लोड चेक कराए जा रहा है। लाइनों के फ्यूज बदले जा रहे हैं। खराब इंसूलेटर हटाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिवाली, गोवर्धन पूजा व भाईदूज वाले दिन भी हर बिजलीघर पर दो-दो टीमें मौजूद रहेंगी। व्यवधान आने पर उनको सही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज दो घंटे तक बंद रहेंगे 11 बिजलीघर
मथुरा। मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को 11 बिजलीघर दो घंटे तक के लिए बंद रहेंगे। एक्सईएन ट्रांसमिशन राजेश तोमर ने बताया कि दोपहर एक से तीन बजे तक पागलबाबा, राधापुरम एस्टेट, चेतन बिहार, आकाशवाणी बिजलीघर बंद रहेंगे। वहीं दोपहर तीन से पांच बजे तक मसानी, चौमुहां, राधिका बिहार, जन्मभूमि, बांके बिहारी, हॉस्पीटल, रंगजी का बगीचा के बिजलीघर बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed