{"_id":"68ffc690421ee834260cae09","slug":"light-drizzle-caused-faults-at-several-locations-mathura-news-c-369-1-mt11002-137934-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हल्की बूंदा-बांदी के बाद कई स्थानों पर हुए फाॅल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हल्की बूंदा-बांदी के बाद कई स्थानों पर हुए फाॅल्ट
विज्ञापन
मथुरा। शहर में सोमवार की शाम को हुई हल्की बूंदा-बांदी के बाद विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। शहर के साथ देहात क्षेत्र में भी कई घंटो तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार की शाम को अचानक बूंदा बांदी हुई और मौसम बदल गया। शहर की पॉश कॉलोनी डेंपियर नगर में करीब चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। अधिशासी अभियंता आशीष गुप्ता ने बताया कि राजकीय संग्रहालय के पास 11 हजार केवी की केबल में फाल्ट होने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित हुई थी। जानकारी मिलते ही स्टाफ को मौके पर भेजा गया और फॉल्ट को सुधारने का कार्य कराया गया। केबल जलने के कारण डेंपियर नगर में कुछ स्थानों पर विद्युत सप्लाई बाधित रही होगी।
बारिश होने के कारण कई स्थानों पर फॉल्ट हो गए थे। इस कारण विद्युत सप्लाई बंद करनी पड़ी। फाल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति सुचारु हो गई।
राजीव गर्ग, मुख्य अभियंता विद्युत निगम