फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   life imprisonment after 21 year

21 साल बाद लुटेरे को आजीवन कारावास

Wed, 16 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 16 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
life imprisonment after 21 year
डेमो पिक
21 साल पहले लूट के दौरान महिला की हत्या करने वाले बदमाश को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 10 हजार का जुर्माना भी लगाया। मामले में नामजद दो मुल्जिमों की पहले ही मौत हो चुकी है।   
विज्ञापन


लूट के दौरान कत्ल की यह सनसनीखेज वारदात नौ मई 1995 की है। शहर के मोहल्ला वेस्ट प्रताप नगर महोली रोड पर दुर्गा प्रसाद बंसल के घर में रात को बदमाश घुस आए थे। बदमाशों ने सोने और चांदी के जेवरात समेत घरेलू सामान समेट लिया। आहट पर दुर्गा प्रसाद बंसल की पत्नी विजय लक्ष्मी की आंख खुली तो शोर मचा दिया। इस पर लुटेरों ने विजय लक्ष्मी को गला दबाकर मार डाला। विजय लक्ष्मी के भाई मनोज सिंघल ने रिपोर्टिंग चौकी कृष्णानगर में मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि घटना के करीब पांच माह बाद तीन युवक दुर्गा प्रसाद बंसल की बस स्टैंड पर स्थित हलवाई की दुकान पर पहुंचे और अपना जुर्म कुबूल कर लिया। दुर्गा प्रसाद ने यह सारी बात पुलिस को बता दी। पुलिस ने अशोक कुमार निवासी बहादुरपुरा, श्यामवीर निवासी बहादुरपुरा और राजू उर्फ राजीव कुमार निवासी रेजीमेंटल बाजार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी निशानदेही पर लूट का सामान भी बरामद कर लिया था। तभी से यह मामला कोर्ट में चल रहा था। इस दौरान श्यामवीर और राजू की मौत भी हो गई। अशोक कुमार जमानत पर चल रहा था। बुधवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश मनोरमा ने सुनवाई करते हुए राजू को दोषी माना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। एडीजीसी अबू अहमदम ने बताया कि अदालत ने 10 हजार का जुर्माना भी किया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed