फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   life after heavy storm in mathura

मनोहरपुर की जिंदगी को जख्म दे गया बवंडर

Fri, 15 May 2015 11:42 PM IST
दिनेश शर्मा
दिनेश शर्मा Updated Fri, 15 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
life after heavy storm in mathura
महावन के आसपास के गांवों में आए बवंडर ने गांव मनोहरपुर के लोगों की जिंदगी बदरंग कर दी। 15 मिनट में ही यहां 24 से अधिक मकान धराशायी हो गए। गांव में सब्जी की खेती बरबाद हो गयी, यही यहां के किसानों की आय का जरिया थी। गुरुवार शाम आए बवंडर से इसी गांव में मकान गिरने से 23 वर्षीय युवक नीरज पुत्र मूलचंद्र की मौत हो गई थी। इसके अलावा दर्जनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


छह हजार की आबादी वाले मनोहरपुर गांव में ज्यादातर छोटे किसान हैं। पूरे गांव के किसान सब्जी उत्पादन कर उसे मंडी में बेचकर पेट पालते हैं, लेकिन गांव में तबाही से पत्ता गोभी की तैयार हो रही फसल, फूलगोभी की नर्सरी, भिंडी की तैयार फसल, खीरा, खरबूजा, ककड़ी, तरबूज व अन्य सब्जियों की फसल बरबाद हो गई। ओले गिरने से पकी फसल गिर गई और आगे भी सब्जी के फूल झड़ गए।
विज्ञापन


गांव में प्रवेश करते ही आम के बाग में जयप्रकाश मिले। इस बाग के 18 आम के पेड़ बवंडर में धराशाई हो गए। जयप्रकाश बोले जिंदगी में आंधी तूफान तो बहुत आए, लेकिन इतना तेज कभी नहीं देखा। आगे भूरी सिंह, बैनीराम, धर्मजीत, बिसम्भर सिंह, नारायण सिंह मिले। बोले आशियाना और खाने कमाने का साधन सब बवंडर ने उजाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed