{"_id":"c2028ad9752df9a891135de9998bea3f","slug":"lg-shaukeen-chauhan-will-be-new-commander-of-strike-one-core-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेफ्टिनेंट जनरल शौकीन चौहान ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेफ्टिनेंट जनरल शौकीन चौहान ने संभाला कार्यभार
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Thu, 08 Oct 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की स्ट्राइक वन कोर के जनरल कमांडिंग ऑफिसर पद का कार्यभार गुरुवार को लेफ्टिनेंट जनरल शौकीन चौहान ने संभाल लिया।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला और प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस कालेज दिल्ली से स्नातक लेफ्टिनेंट जनरल चौहान को दिसंबर 1971 में 11 गोरखा राइफल में कमीशन प्राप्त हुआ। युद्धकाल के कई अनुभव रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल चौहान ने स्की योद्धा के रूप में 1984 के ऑपरेशन मेघदूत में भाग लिया था।
इसके बाद उप यूनिट कमांडर के पद पर मणिपुर और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ आपरेशन चलाए। यूनिट कमांडर केे रूप में पैदल सेना यूनिट का ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन रक्षक में नेतृत्व किया। उनकी यूनिट बाढ़, राहत कार्य के लिए उड़ीसा के आपरेशन सहायता भी सक्रिय रही।
स्ट्राइक वन कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग को एक विशिष्ट पहाड़ी डिवीजन को कमांड करने का गौरव भी प्राप्त है। युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल चौहान आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन, युद्ध प्रणाली, सूचना ऑपरेशन में विशेषज्ञ हैं। आर्मी मुख्यालय में अतिरिक्त निदेशालय जनरल जन सूचना के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं।