फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Letter to CM Regarding Thar-Scorpio Stunts

Mathura News: थार-स्कॉर्पियो के स्टंट पर सीएम को लिखा पत्र, अभियान चलाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Letter to CM Regarding Thar-Scorpio Stunts
मथुरा। प्रदेश की सड़कों पर थार और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों से बढ़ते जानलेवा स्टंट्स पर लगाम लगाने के लिए बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने पत्र में कहा कि युवाओं के बीच सार्वजनिक सड़कों पर रील बनाने और खतरनाक स्टंट करने की प्रवृत्ति एक गंभीर चुनौती बन गई है, जिससे न केवल यातायात व्यवस्था बाधित होती है बल्कि आए दिन लोग काल के गाल में समा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश में तत्काल एंटी-स्टंट अभियान शुरू किया जाए।
विज्ञापन

इसके तहत स्टंट करने वालों पर जुर्माना, वाहन जब्त और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर स्टंट के वीडियो को महिमामंडित करने वालों पर भी पुलिस निगरानी बढ़ाने का आग्रह किया गया है ताकि सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed