फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Less devotees came to visit Banke Bihari, streets looked empty

Mathura News: बांकेबिहारी के दर्शन को कम आए श्रद्धालु, खाली नजर आईं गलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Less devotees came to visit Banke Bihari, streets looked empty
मथुरा। वृंदावन में श्री ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन को शनिवार को अनुमान से कम श्रद्धालु आए। इस पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि माना जा रहा है कि साल के आखिरी दिन रविवार और नव वर्ष के पहले दिन भारी भीड़ आएगी। शहर के सभी होटल एडवांस बुकिंग के चलते पहले से ही फुल हैं।
विज्ञापन


इधर, वात्सल्य ग्राम में आयोजित साध्वी ऋतंभरा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं। मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन ने पहले से ही बच्चों, बुजुर्गो व बीमारों को वृंदावन न लाने की एडवाइजरी जारी कर रखी है। बीते सप्ताह के मुकाबले शनिवार को भीड़ कम नजर आई। मंदिर के बाहर लगी रेलिंग में जहां लोगों में मारमारी रहती थी, वो सुबह खाली दिखीं। वृंदावन की कुंज गलियों में भक्त आराम से टहलते हुए श्रीबांके बिहारी के द्वार तक पहुंचे। मंदिर में अच्छे से दर्शन हुए। भीड़ कम देख स्थानीय निवासियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन


हालांकि दुकानदारों के चेहरे पर मायूसी छा गई। सुबह के बाद शाम को भी श्रद्धालुओं की संख्या कम ही रही। किसी भी प्रकार से भक्तों को दर्शन करने में कोई समस्या नहीं आई। बरसाना में राधारानी के लाडली जी मंदिर और गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ कम रहने से पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। कम श्रद्धालुओं के आगमन का असर यह रहा कि मथुरा से लेकर वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना में जाम नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed