फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Leopard footprints found in 30-hour search operation, two teams engaged in search

तीस घंटे के सर्च ऑपरेशन में मिले तेंदुआ के पैरों के निशान, खोजबीन में जुटीं दो टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Leopard footprints found in 30-hour search operation, two teams engaged in search
नौहझील (मथुरा)। थाना नौहझील क्षेत्र में मंगलवार की सायं यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे जंगल में एक तेंदुआ दिखाई दिया था। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

तेंदुआ की तलाश में देर रात से ही वन विभाग की टीम जुट गई। बुधवार को वन विभाग के साथ वर्ल्ड वाइड सॉस एनजीओ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। 30 घंटे बीत जाने के बाद भी तेंदुआ की तलाश पूरी नहीं हुई है, हालांकि जरैलिया से मीरपुर जाने वाले पथवा नाले के किनारे तेंदुआ के पैरों के निशान जरूर मिले हैं।
इससे संभावना जताई जा रही है कि तेंदुआ पथवा नाले के रास्ते यमुना नदी के किनारे बरौठ खादर व मरहला मुक्खा खादर के जंगलों की ओर जा सकता है। वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी एमबी सिंह, वन दरोगा विपिन कुमार, वन रक्षक भारत सिंह व दिनेश कुमार, वर्ल्ड वाइड सॉस एनजीओ के बचाव दल कर्मवीर सिंह, घनश्याम, हातम, मृदुल पाठक व श्रेष्ठ पचौरी शामिल रहे।
विज्ञापन

पिंजरा लगाने की तैयारी में वन विभाग
तेंदुआ की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम जल्दी ही क्षेत्र में पिंजरा लगा कर तेंदुए को पकड़ने की तैयारी कर रही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि तेंदुए की निशानदेही पर चिन्हित स्थान पर पिंजरा लगाया जाएगा। तब तक स्थानीय ग्रामीणों को एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है। अंधेरे व जंगल में अकेले जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed