फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Legislative Council committee inquired about the status of work on House issues

Mathura News: विधान परिषद की समिति ने सदन के मुद्दों के कार्याें का हाल जाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Legislative Council committee inquired about the status of work on House issues
मथुरा। अधिकारियों के साथ बैठक करतीं विधान परिषद समिति की अध्यक्ष।  - फोटो : mathura
मथुरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति अध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने सदस्यों से विधान परिषद में उठाए गए मुद्दों के कार्याें का हाल जाना। साथ ही कहा कि इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ लापरवाही करने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई और लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यह बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान समिति के सदस्य डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. रतन पाल सिंह, एमएलसी ओम प्रकाश सिंह, योगेश नौहवार, विधायक पूरन प्रकाश, डीएम सीपी सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के सवालों के जवाब अधिकारियों से मांगे। साथ ही समिति के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने, गोवंश का वैक्सीनेशन, ईयर टैगिंग, बायोगैस प्लांट, सीएनजी प्लांट, पंचायत भवन निर्माण, खाद आपूर्ति, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अभियान, कानून व्यवस्था, डूडा आवास, मदरसों की संख्या, खाद्य वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed