फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   leftinent, in army, mathura

सेना में लेफ्टिनेंट बने मथुरा के दो लाल

Sat, 13 Jun 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
leftinent, in army, mathura
भूपेंद्र सिंह - फोटो : MATHURA
मथुरा/बलदेव। जनपद के दो लाल भारतीय सेना में शनिवार को लेफ्टिनेंट बने हैं। बलदेव के गांव किलोनी निवासी नवीन सिकरवान देहरादून से तो सदर बाजार की बंगालिया कॉलोनी निवासी वीरेंद्र सिंह मऊ स्थित अकेडमी से कमीशन हुए हैं।
विज्ञापन

बलदेव के ग्राम किलोनी के साधारण किसान महिपाल के 20 वर्षीय पुत्र नवीन सिकरवार को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी देहरादून की पासिंग आउट परेड में बैज लगाए गए। नवीन अपने बैच में सबसे कम उम्र का सैन्य अधिकारी हैं। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा सैन्य स्कूल लखनऊ से की है। 12 वीं कक्षा पास करते ही सलेक्ट हो गए।
विज्ञापन

खडक़वासला में 3 वर्ष सैन्य प्रशिक्षण के बाद पिछले एक वर्ष से एनडीए देहरादून में ट्रेनिंग पूरी की है। 13 जून को देहरादून में अकादमी की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सेना की पासिंग आउट परेड में बैच लगाए गए। इस दौरान कोविड-19 के कारण किसी भी नए सैन्य अफसर के माता-पिता नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि में एक और नाम सदर बाजार निवासी बंगलिया कालोनी निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र भूपेंद्र सिंह का है। उन्हें सीटीडब्लू एमसीटीई मऊ में कमिशन मिला है। पिता सेना में सूबेेदार मेजर वीरेंद्र सिंह से प्रेरित होकर भूपेंद्र ने यह उपलब्धि हासिल की है। माध्यमिक शिक्षा उन्होंने केंद्रीय विद्यालय मथुरा केंद्र से उत्तीर्ण की थी। टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत उनका चयन चार साल पहले एसएसबी इलाहाबाद बोर्ड के माध्यम से हुआ था। भूपेंद्र सिंह के लेफ्टिनेंट बनने की इस उपलब्धि पर आसपास के लोग भी हर्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed