फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lawrence Bishnoi and Hashim Baba gang shooter arrested duirng encounter with police in Mathura

Encounter In UP: पुलिसिया गोली से लारेंस बिश्नोई गैंग का शूटर घायल... धरा गया; नादिरशाह हत्याकांड से जुड़े तार

Thu, 17 Oct 2024 01:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 01:42 PM IST
सार

मथुरा में मुठभेड़ के दौरान पुलिसिया गोली लगने से लारेंस बिश्नोई गैंग का शूटर घायल हो गया। पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है। बहुचर्चित नादिरशाह हत्याकांड से इसके तार जुड़े हैं। 

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi and Hashim Baba gang shooter arrested duirng encounter with police in Mathura
घायल बदमाश, मौजूद पुलिस टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार को लारेंस बिश्नोई व हाशिम बाबा गैंग के शूटर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई रिफाइनरी थाना पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से की।

विज्ञापन


एसपी नगर डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लारेंस बिश्नोई व हाशिम बाबा गैंग का शूटर योगेश कुमार उर्फ राजू रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। बदमाश योगेश दिल्ली के बहुचर्चित नादिरशाह हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। 

विज्ञापन

उधर इसकी तलाश में दिल्ली पुलिस भी मथुरा पहुंची थी। रिफाइनरी थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने भागने की कोशिश की। चारों ओर पुलिस टीम को देखकर पुलिस पर फायरिंग झोंकी।
 

एसपी नगर ने बताया कि इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस इसे लेकर अस्पताल पहुंची। बताया कि बदमाश योगेश मूल रूप से बदायूं जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राज चौक कटटा बहरामपुरा का रहने वाला है। 
विज्ञापन

बताया कि इसने लारेंस बिश्नोई गैंग में शामिल होकर यूपी के अलग-अलग स्थानों पर हत्या समेत कई गंभीर आपराधों को अंजाम दिया है। पुलिस से बचने के लिए यह ठिकाने बदलता रहता था। नादिरशाह हत्याकांड का मुख्य शार्पशूटर भी है। दिल्ली पुलिस भी इसकी तलाश कर रही थी। इसके खिलाफ अलग-अलग जिलों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसे कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, सात जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed