फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   large strike in mathura

बीमा, बैंक, बीएसएनएल, सभी कार्यालयों में ताले

Sat, 03 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 03 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
large strike in mathura
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
ट्रेड यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल से शुक्रवार को आम जनजीवन कराह उठा। बैंकों में अपने नियमित कार्यों को पहुंचे खाता धारक मायूस होकर लौट आए। बीएसएनएल, पोस्ट ऑफिस में भी कर्मचारियों ने कार्य नहीं किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने राजीव भवन में ताले डाल दिए। राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री पुनीत शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज है। अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो संघ भी इस हड़ताल में कदम से कदम मिलाकर आंदोलन करेगा। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य गफ्फार अब्बास और ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. नरेंद्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि हड़ताल पूरी तरह सफल रही है। इसमें आंगनबाड़ी कर्मचारी, बिजली कर्मचारी, एमईएस, बीमा, पैट्रोलियम वर्क्स के कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन के बैनर तले हड़ताल को समर्थन दिया। सुबह सैकड़ों मजदूरों ने हाथों में लाल झंडे लेकर मानव शृंखला बनाई। इस अवसर पर जिला प्रभारी सौरभ, सचिव नशीर शाह ने कहा सभी ठेका मजदूरों को परमानेंट किया जाए।
विज्ञापन



700 करोड़ का लेनदेन अटका
ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन और ऑल इंडिया बैंक आफीसर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जिले की 200 से अधिक बैंक शाखाओं के 1700 कर्मचारियों ने कार्य नहीं किया। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए। हड़ताल के चलते मथुरा, वृंदावन, कोसीकलां और गोवर्धन के क्लीयरिंग हाउसों में 700 करोड़ के चेक अटके ही रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कथित बैंक सुधार, कारपोरेट ऋण की अदायगी के प्रति हीलाहवाली, बैंक जमाकर्ताओं के धन की लूट सहित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने होलीगेट पर केंद्र सरकार को जमकर कोसा और नारे लगाए। इस अवसर पर केके पांडेय, बामनजी चतुर्वेदी, गुलशन चावला, नागेंद्र चतुर्वेदी, सुंदर लाल कृष्णानी, जुगल किशोर अग्रवाल, गोपाल खन्ना, आलोक शर्मा, मुरारी लाल शर्मा आदि मौजूद थे। 


लेखपालों ने नहीं किया कार्य
प्रांतीय स्तर पर चल रहे आंदोलन के तहत जिले में लेखपालों ने कार्य नहीं किया। सदर तहसील प्रांगण में धरनारत लेखपालों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लेखपालों की हड़ताल का यह दौर छह सितंबर तक जारी रहेगा। पांच सितंबर को डीएम आफिस तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। शुक्रवार को धरनारत लेखपालों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।


आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने राजीव भवन में डाले ताले
प्रांतीय आह्वान पर आंगनबाड़ी श्रमिक संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने हड़ताल की। सिविल लाइन क्षेत्र में एकजुट होते हुए राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इससे पहले सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने राजीव भवन पर भी प्रदर्शन किया। यहां विभागीय कार्यालय पर प्रदर्शन, नारेबाजी और तालेबंदी की। इसके बाद राजीव भवन के गेट पर भी ताले लगा दिए। प्रदर्शन के दौरान ऊषा शर्मा, मोनिका, आशा वर्मा, रजनी शर्मा, मंजुला चौहान, गीता चौहान, गायत्री वरुण सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहीं।


बीमा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत अलीगढ़ डिवीजन इंश्योरेंस एंपलाइज एसोसिएशन की यूनिट ने सौंख अड्डा स्थित एलआईसी कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अध्यक्षता बाबूलाल ने की। संचालन भूपेंद्र ने किया। इस अवसर पर रविप्रकाश भारद्वाज, आरआर उपाध्याय, कुलभूषण शर्मा, राकेश, डीआर शर्मा, सूरज यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed