फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   land mafiya destroyed the construction of nepali samaj

जेसीबी चलाकर ढहाई नेपाली समाज की भजनकुटी

Fri, 06 Nov 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Fri, 06 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
land mafiya destroyed the construction of nepali samaj
असलाह से लैस 50-60 लोगों ने गुरुवार रात गांव राजपुर स्थित नेपाली समाज के डेढ़ सौ वर्ष पुराने भजनकुटी सेवा संस्थान पर कब्जे का प्रयास किया। दो जेसीबी मशीनों से निर्माण ढहा दिए। विरोध करने पर साधुओं, विधवा महिलाओं और विद्यार्थियों को पीटा। फायरिंग कर दहशत फैलाई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह घटना से आक्रोशित लोगों ने परिक्रमा मार्ग पर जाम लगा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट विजय सिंह, एसपी सिटी शैलेष पांडेय के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भजनकुटी का पुनर्निर्माण कराने के आश्वासन पर जाम खोला गया। समाचार लिखे जाने तक मलबा हटाकर ये देखा जा रहा था कि कहीं उसमें कोई दबा तो नहीं है। जनकुटी सेवा संस्थान राजपुर के सचिव बालकृष्णदेवाचार्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


मामले में आरोप भजन कुटी के बराबर में स्थित चामुंडा मंदिर के सेवायत बिहारी लाल और मुरारीलाल पर लगा है। इनकी भजन कुटी सेवा संस्थान के साथ जमीन को लेकर मुकदमेबाजी चल रही है। घटना के वक्त आश्रम में करीब चालीस लोग सो रहे थे। आरोप है कि गुरुवार रात 1:30 बजे बिहारीलाल, मुरारीलाल, विक्की, गोपाल आदि 50-60 लोगों के साथ दरवाजा तोड़कर भजनकुटी में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाठी, डंडों, सरियों, बंदूक, तमंचों के बटों से विधवा महिलाओं, वृद्ध साधुओं और विद्यार्थियों को पीटा। बालकृष्णदेवाचार्य ने बताया कि हमलावर विद्यार्थी केशव, संदेश, देवराज, चंद्रधाल, गणेशानंद और चिरजीवी को गले में रस्सी डालकर खींचते हुए चामुंडा मंदिर के पास कमरों में ले गए और बंधक बनाकर पीटा।

आश्रम के संत गोपाल, श्यामा शरण, कन्हैया, किशोरीदास और दो अन्य को मारुति कार में डाल अगवा कर ले गए। बालकृष्ण देवाचार्य ने बताया कि कई बार 100 नंबर पर फोन कर पुलिस से सहायता मांगी गई, लेकिन पुलिस नहीं आई। उन्होंने 75 वर्षीय माधो बाबा व कुछ अन्य साधुओं के मलबे में दबे होने की आशंका जताई है।

शुक्रवार सुबह जानकारी होते ही सैकड़ों संत, हिंदूवादी संगठन, राजनीतिक दलों के लोग, गांव राजपुर के लोग व नेपाली समाज के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। भजनकुटी सेवा संस्थान राजपुर के सचिव बालकृष्णदेवाचार्य ने की तहरीर पर बिहारीलाल, मुरारी, विक्की, गोपाल, गौरीशंकर, त्रिलोकीनाथ, लक्ष्मीदेवी, मुकेश के खिलाफ धारा 395, 307, 447, 448, 427, 364, 295 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा गया था। दोनों अफसर संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं। चौकी इंचार्ज को हटा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
राजेश कुमार, डीएम, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed