फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lakshmi lives on lotus, not on elephant and cycle: Swatantradev

कमल पर वास करती हैं लक्ष्मी, हाथी और साइकिल पर नहीं : स्वतंत्रदेव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi lives on lotus, not on elephant and cycle: Swatantradev
मथुरा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सोमवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने बलदेव में संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि लक्ष्मी कमल में ही वास करती हैं, हाथी और साइकिल पर नहीं। सपा, बसपा और कांग्रेस प्रदेश में उन्नति नहीं ला सकते हैं। विकासमुखी प्रदेश का माहौल तो पांच साल में भाजपा ने ही बनाया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रदेश की तकदीर लिखेगा। अपील की कि मतदान राष्ट्र के नाम पर करें।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी पूरन प्रकाश के समर्थन में बरौली में मतदाता संवाद कार्यक्रम में भी शामिल हुए। कहा कि एक राष्ट्र है, तो दूसरी ओर एक परिवार है। सभी मतदाता जातिवाद से ऊपर उठकर मतदान करें। मोदी व योगी सरकार ने देश व प्रदेश में अनेक विकास कार्य किए हैं, जो कार्य 70 साल में नहीं हुए, वह कार्य मात्र पिछले 5 वर्षों में हुए हैं। डबल इंजन की सरकार में राशन, शौचालय, आवास, बिजली, गैस सिलिंडर व निशुल्क इलाज आयुष्मान योजना में मिल रहा है। युवा, किसान, व्यापारी, मजदूरों का विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम विकास के नाम पर जनता से वोट रूपी आशीर्वाद मांग रहे हैं। पिछले शासन में बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। शाम के समय बहन-बेटियां, दुकानदार-व्यापारियों का निकलना मुश्किल हो जाता था। शाम के समय लोग घरों में कैद हो जाते थे। योगी शासन में एक भी दंगा नहीं हुआ। कार्यक्रम के भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, एचपी सिंह परिहार राष्ट्रीय अध्यक्ष जाट महासभा, रविकांत गर्ग, विनोद अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष निहाल सिंह आर्य, शोभाराम शर्मा, मंजीत पौनियां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्र देव ने किए श्रीबांकेबिहारी के दर्शन
वृंदावन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने सोमवार देर सायं वृंदावन पहुंच श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। इसके बाद कई क्षेत्रों में डोर टू डोर प्रचार कर भाजपा प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के लिए वोट मांगे। प्रभावी मतदाता संवाद में कार्यकर्ताओं को जीत के गुर बताए। संवाद
की-वोटरों को जीत का मंत्र दे गए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
नौहझील। भाजपा के स्टार प्रचारक व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सोमवार को मांट विधानसभा क्षेत्र के बाजना में की-वोटरों को संबोधित कर जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा यूपी में 300 से ज्यादा सीट जीतकर फिर से योगी सरकार बनाने जा रही है। मथुरा की पांचों सीट पर कमल खिलेगा। जनता योगी सरकार के कामकाज से संतुष्ट है।

इसके पश्चात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कस्बा बाजना में दलित के घर भोजन किया। कस्बा के बड़ा बाजार, राम नगर, दाऊजी नगर व गांधी नगर में घर-घर जाकर प्रत्याशी राजेश चौधरी के लिए वोट मांगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, विधानसभा प्रभारी कप्तान सिंह ठेनुआं, सुमन चौधरी अलवर, मधु यादव, पदमसिंह शर्मा, हिमांशु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed