फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lakhs of rupees blown from the doctor's account

चिकित्सक के खाते से उड़ाए लाखों रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 08:22 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees blown from the doctor's account
मथुरा। शहर के चिकित्सक दंपती के खाते से करीब साढ़े 9 लाख रुपये हैकर ने निकाल लिए। इसका पता तीन दिन बाद चला तो चिकित्सक दंपती के होश उड़ गए। मोबाइल पर भी मैसेज नहीं आया और न ही ओटीपी नंबर मांगा गया। इस बारे में चिकित्सक ने पुलिस, साइबर सैल एवं बैंक में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन मार्ग आकाशवाणी के समीप स्थित राधेश्याम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अनुराग गुप्ता की पत्नी डॉ. आरती गुप्ता का भूतेश्वर चौराहा पर आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। 27 फरवरी को इस खाते से 10 से 12 मिनट के भीतर तीन-चार बार पैसे निकाल लिए गए। 9.५० लाख रुपये ऑनलाइन दूसरे खाते में डाल लिए।
विज्ञापन

इसका पता चिकित्सक को तीन मार्च को चला, जब वह मोबाइल फोन से किसी को भुगतान कर रहे थे। खाते में पैसा न होने पर वह चौंक गए। बैंक से जानकारी की गई तो फर्जीवाड़े का पता चला। मेल को भी चेक किया गया। इसमें लेनदेन की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनुराग गुप्ता ने बताया कि बगैर ओटीपी नंबर आए बैंक खाते से इतनी बड़ी राशि निकाल की गई। यह किसी हैकर्स का काम होगा। मोबाइल पर भी कोई मैसेज नहीं आया। इससे स्पष्ट है कि बैंक में भी पैसा सुरक्षित नहीं है। पुलिस, साइबर सैल एवं बैंक में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है। पीड़ित डॉ. अनुराग आईएमए उपाध्यक्ष डॉ. गौरव भारद्वाज के साथ साइबर सैल थाने पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात कर बैंक से पैसा निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed