फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lakhs of devotees witnessed the celebration of Radharani's appearance festival.

Mathura News: राधारानी के प्राकट्य उत्सव के लाखों श्रद्धालु बने साक्षी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of devotees witnessed the celebration of Radharani's appearance festival.
कीर्ति मंदिर लाली के जन्मोत्सव पर जगमगाता हुआ।
बरसाना। राधारानी के प्राकट्य उत्सव पर श्रीधाम बरसाना में श्रद्धालुओं का उत्साह आसमान छूता नजर आया। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने श्रीजी महल पहुंचकर राधारानी के दर्शन किए। इस दौरान हर किसी की जुबां पर राधे-राधे का नाम रहा। लोगों ने गहवर वन की परिक्रमा लगाई और बरसाना की गलियों में भक्तिभाव के साथ भ्रमण कर राधारानी के जन्म का जश्न मनाया। उनके चेहरों का उल्लास और भक्तिभाव सभी को बरबस अपनी ओर खींचता नजर आया।
विज्ञापन

प्राकट्य उत्सव की मंगल बेला से पहले श्रीजी महल में रात दो बजे मंगल गायन के साथ मूल शांति पूजन हुआ। मूल नक्षत्र में राधारानी के प्राकट्य की मान्यता के अनुसार होने वाले इस विशेष अनुष्ठान के लिए ब्रज के पवित्र स्थलों से पूजन सामग्री जुटाई गई। मूल शांति पूजन में 27 कुओं का जल, 27 वृक्षों की पत्तियां, 27 पवित्र स्थानों की मिट्टी, 27 प्रकार की औषधियां और 27 फल शामिल किए गए। विधि-विधान से होने वाले पूजन के दौरान श्रीजी महल मंगल गायन के स्वरों से गूंजता रहा। प्राकट्य उत्सव से पहले होने वाला यह अनुष्ठान मंदिर की धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मूल शांति पूजन के बाद श्रीजी के अभिषेक और दर्शन का क्रम शुरू हुआ। राधाष्टमी के चलते इस बार अभिषेक और दर्शन का क्रम आधा घंटा पहले सुबह साढ़े तीन बजे से शुरू हुआ। सुबह 3:30 से 5 बजे तक जलाभिषेक एवं दर्शन, 5:30 से 6:30 बजे तक मंगला आरती एवं दर्शन हुए। सुबह 7:45 बजे से राधारानी के दर्शन खुले तो भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर दो बजे तक होने वाले दर्शन करने के लिए मानो श्रद्धालुओं में होड़ मची रही।
विज्ञापन

-------------
दोपहर 3.30 बजे से सफेद छतरी में दर्शन
शनिवार को दोपहर 3:30 से 7:20 बजे तक राधा रानी सफेद छतरी में और शाम 7:30 से रात 10 बजे तक मंदिर में दर्शन देंगी। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि श्रद्धालुओं की भीड़ के अनुसार समय-सारणी में बदलाव किया जा सकता है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पूर्व में हुई वार्ता के क्रम में राधाष्टमी के लिए तय समय-सारणी की जानकारी संपूर्ण पुलिस बल और जनसामान्य को ब्रीफ कर दी गई है। इसमें किसी प्रकार की अड़चन होने पर लिखित रूप से अवगत कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed