फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Laddu Holi

लठामार होली से एक दिन पहले राधारानी मंदिर में लुटाए जाते हैं लड्डू

Sun, 23 Feb 2020 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Laddu Holi
मथुरा। लाडली महल में लड्डू लुटाती श्रद्धालु (फाइल फोटो)। - फोटो : MATHURA
बरसाना (मथुरा)। श्रीजी मंदिर में लठामार होली से एक दिन पहले लड्डू होली होती है। इसमे सैकड़ों क्विंटल लड्डुओं की वर्षा होती है। इस बार लड्डू होली तीन मार्च को खेली जाएगी। लाखों श्रद्धालु लड्डू होली का हिस्सा बनेंगे। इस दिन नंदभवन भी खुशियों से झूमता नजर आएगा।
विज्ञापन

लड्डू होली के पीछे बताया जाता है कि द्वापर युग में बरसाना से राधारानी की सखियां नंदगांव में कृष्ण और उनके सखाओं को होली का निमंत्रण देने गईं थीं। वहां कृष्ण और उनके सखाओं ने होली का आमंत्रण स्वीकार कर लिया। इसी खुशी में लड्डू बांटे गए। यह परंपरा आज भी निभाई जा रही है। तीन मार्च को नंदभवन में सभी लोग इकट्ठे होंगे। सखियां जो गुलाल लेकर जाएंगी उसे नंदगांव में घर-घर बांटा जाता है।
विज्ञापन

जब नंदगांव के लोग होली का आमंत्रण स्वीकार कर लेते हैं तो इसकी जानकारी देने पांडा लाडली महल बरसाना पहुंचता है। होली का निमंत्रण स्वीकार होने की खुशी में बरसाना के घर-घर में जश्न मनाया जाता है। मंगलगीत गाए जाते हैं। राधारानी मंदिर में उत्साह का माहौल रहता है। हर तरफ मंगल गीत गूंजने लगते हैं। नंदगांव का पांडा बरसाने आयो रे...। और इसी खुशी में पांडा को लड्डू खिलाया जाता है और लड्डू लुटाए जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश भर में केवल राधा के गांव बरसाना में ही लड्डू होली खेली जाती है। इसमें राधाकृष्ण के भक्त बरसाना पहुंच कर खूब लड्डू लुटाते हैं। अब टॉफी और चॉकलेट भी लुटाई जाने लगी है।

वर्जन...
तीन मार्च की सुबह को बरसाना से सखियां होली का निमंत्रण लेकर नंदगांव जाएंगी। जब नंदभवन से निमंत्रण स्वीकार कर लेने की सूचना लेकर पांडा बरसाना पहुंचेगा तब उसी खुशी में लड्डू होली होगी।
रासबिहारी गोस्वामी, श्रीजी मंदिर के सेवायत
लठामार होली खेलने के न्यौते का वर्ष भर इंतजार रहता है। इंतजार की घड़ियां जल्द ही समाप्त होंगी। हुरियारे अपनी तैयारी में जुट गए हैं।
संतोष हुरियारा नंदगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed