फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Labor

थम नहीं रहा पैदल मजदूरों का काफिला, रोडवेज ने लगाईं 10 बसें

Sun, 29 Mar 2020 05:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Labor
मथुरा। हाईवे स्थित गोवर्धन चौराहे से अपने गंतव्य की ओर जाते लोग। - फोटो : MATHURA
मथुरा। दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न औद्योगिक शहरों से घरों की ओर पैदल ही चल पड़े मजदूरों का काफिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को शहर की प्रमुख सड़कों पर मजदूर बच्चों सहित इधर से उधर भटकते नजर आए। किसी के सिर पर बोझ था तो कोई गोद में बच्चे को लिए ही आगे बढ़े जा रहा था। रोडवेज के नए और पुराने बस स्टैंड पर मजदूरों की भीड़ थी, लेकिन उन्हें रोडवेज बस की जानकारी देने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन

पिछले चार दिन पहले शुरू हुआ पैदल मजदूरों के मथुरा पहुंचने का दौर रविवार को भी थमता नजर नहीं आया। राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा से आ रहे हजारों मजदूर दिन रात सड़कों पर नजर आ रहे हैं। रविवार को नए और पुराने बस स्टैंड पर इन लोगों का हुजूम लगा हुआ था, जिनके पास पैसे नहीं थे, वे पैदल ही बच्चों को लेकर चले जा रहे थे।
विज्ञापन

हालांकि रोडवेज ने यात्रियों की संख्या के मुताबिक बरेली, लखनऊ, इटावा, आगरा, फर्रुखाबाद, अलीगढ़ के लिए 10 बसों का संचालन किया है। इसके अलावा गैर राज्यों के फंसे श्रद्धालुओं के लिए पास जारी किए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया प्रशासन ने बेहद जटिल बना दी है। लोग पास के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को एक दूसरे पर टाल रहे हैं। पास जारी करने की स्थिति बेहद खराब है। रोडवेज के स्टेशन प्रभारी संतोष अग्रवाल ने बताया कि आवश्यकतानुसार रोडवेज बसों का संचालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed