फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kshatriya organizations performed weapon worship.

Mathura News: क्षत्रिय संगठनों द्वारा किया गया शस्त्र पूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Kshatriya organizations performed weapon worship.
वृंदावन। नगर के परिक्रमा मार्ग स्थित बर्फ फैक्ट्री के समीप राधा कृष्ण धाम में मथुरा जिले के समस्त क्षत्रिय संगठनों के तत्वावधान में विजय दशमी के पर्व पर शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर विजय प्राप्त की और फिर अपने शस्त्रों का पूजन किया था। इसके साथ ही भगवान श्री राम ने अपनी व अपनी सेना की विजय का परचम फहराया था। क्षत्रिय वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप ने भी हल्दी घाटी का युद्ध जीतने के बाद विजय पताका फहराने के साथ ही शस्त्रों का पूजन किया था।
विज्ञापन

वृंदावन क्षत्रिय महासभा के संयोजक जितेंद्र सिंह राणा ने मथुरा जिले के सभी क्षत्रियों व क्षत्रिय संगठनों को एक साथ एक मंच पर शस्त्र पूजन के लिए आव्हान किया। वृंदावन क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल सिंह ने कहा कि शस्त्र आत्मरक्षा, अन्याय और शोषण के विरुद्ध जंग का प्रतीक है। इस अवसर पर हरिबल्लभ सिंह, धर्मेंद्र पाल सिंह, उदय सिंह, दिनेश सिंह, विजय पाल सिंह, वीरेंद्र सिसोदिया समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed