{"_id":"6a9b1e40a5cedec2160ca779","slug":"krishnanagari-danced-to-kanhaiya-mittals-hymns-mathura-news-c-369-1-mt11023-152098-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमी कृष्णनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमी कृष्णनगरी
विज्ञापन
पांचजन्य प्रेक्षाग्रह में प्रस्तुति देते कलाकार कन्हैया मित्तल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा श्रीकृष्णोत्सव 2026 के तहत डैंपियर नगर के पांचजन्य प्रेक्षागृह में शुक्रवार शाम कार्यक्रम में भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या ने चार चांद लगा दिए। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
कार्यक्रमों की शुरुआत कथावाचक मोहित शेवानी की प्रस्तुति कृष्णानायन - सुनिए वो जो कभी कहा नहीं गया से हुई। उन्होंने संगीतात्मक शैली में श्रीकृष्ण से जुड़े अनसुने प्रसंग प्रस्तुत किए। हार्टफुलनेस फाउंडेशन ने कृष्ण : अनंत रंग, अनंत भाव की प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध गायिका स्नीति मिश्रा ने कृष्ण के विविध भावों को सुरों में पिरोया। उनके साथ अनिरबान ने भजन एवं बांसुरी वादन तथा मैत्रेयी राय ने भजन गायन किया। इसके बाद कन्हैया मित्तल की भजन संध्या ने उत्सव को चरम पर पहुंचा दिया। उन्होंने श्रीकृष्ण और खाटू श्याम के लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन आदि मौजूद रहे।