फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kotwali police reached the jail, interrogated the accused of attacking the businessman

Mathura News: कोतवाली पुलिस पहुंची जेल, व्यापारी पर हमले के आरोपी से की पूछताछ

Thu, 30 Mar 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 30 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kotwali police reached the jail, interrogated the accused of attacking the businessman
मथुरा। शहर के कृष्णानगर बिजलीघर के पास करीब तीन माह पूर्व व्यापारी पर हमले और लूूटपाट के आरोपी के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद कोतवाली पुलिस पूछताछ के लिए जेल पहुंची। यहां पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करके महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। इसके अलावा फरार आरोपी की तलाश में कोतवाली पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


व्यापारी नेता दिनेश आनंद के बेटे राजू उर्फ राजन आनंद निवासी कृष्णानगर पर एक दिसंबर को घर लौटते हुए कृष्णानगर बिजलीघर के पास जानलेवा हमला किया गया था। साथ ही उससे लूटपाट भी की गई थी। हमलावर भाग खड़े हुए थे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

व्यापारी की तहरीर पर काशी पहलवान और बबलू के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसएसपी से गिरफ्तारी की लगातार व्यापारी मांग करते रहे। हालांकि आरोपी ने कोतवाली पुलिस को धता बताते हुए 22 मार्च को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बुधवार को शहर कोतवाल संजय कुमार पांडेय जिला कारागार पहुंचे। यहां पर पुलिस ने काशी पहलवान से पूछताछ करके जानकारी जुटाई। कोतवाल ने बताया कि फरार बबलू की तलाश में टीम दबिश दे रही है। जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed