फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kosi Kalan Mathura Receives the Gift of Two EMU Trains

Mathura News: कोसीकलां, मथुरा को मिली दो ईएमयू ट्रेन की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kosi Kalan Mathura Receives the Gift of Two EMU Trains
कोसीकलां। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने पलवल रूट पर चलने वाली ईएमयू ट्रेनों का अस्थायी विस्तार करते हुए उन्हें अब कोसीकलां एवं मथुरा तक चलाने का निर्णय लिया है। इससे रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नई दिल्ली, पलवल, गाजियाबाद तक चलने वाली ट्रेन संख्या 64082/64051 को 5 मई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक कोसीकलां तक बढ़ाया गया है। इस फैसले से पलवल और आसपास के स्टेशनों से आने-जाने वाले यात्रियों को अब कोसी तक सीधी लोकल सेवा मिल सकेगी। समय सारिणी के अनुसार, 64082 ईएमयू कोसीकलां स्टेशन पर रात करीब नौ बजे पहुंचेगी। 64051 ईएमयू यहां से रात 9:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन पलवल, रुंधी, शोलका, बंचारी और होडल जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

वहीं शकूरबस्ती से पलवल तक चलने वाली ट्रेन को मथुरा तक बढ़ा दिया गया है यह ट्रेन शाम को 17.43 आएगी जबकि मथुरा के लिए 17.45 पर रवाना होकर 19.15 पर मथुरा पहुंचेगी। यही ट्रेन 64019 बनकर मथुरा से रात 19.45 बजे शुरू होकर कोसी में रात 20.42 शकूर बस्ती के लिए रवाना होगी।रेलवे ने बताया कि यह विस्तारित सेवा पलवल से कोसीकलां के बीच तीसरी और चौथी लाइन पर संचालित की जाएगी। दैनिक यात्री संघ के दीपक अग्रवाल का कहना है कि इस फैसले से दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed