{"_id":"63949fa3ea4fb451eb3b3eb1","slug":"kosi-invitational-cricket-from-14-women-s-team-will-also-play-matches-mathura-news-mtr526678828","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कोसी आमंत्रण क्रिकेट 14 से, महिला टीम भी खेलेंगी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कोसी आमंत्रण क्रिकेट 14 से, महिला टीम भी खेलेंगी मैच
विज्ञापन
कोसीकलां। गोल्डन क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में रतीराम सरपंच की स्मृति में आयोजित होने जा रही 36वीं कोसी आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता 14 जनवरी से हिंदू इंटर कालेज के मैदान पर होगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में ग्वालियर, झांसी, वाराणसी, दिल्ली, मुंबई, अलीगढ़, झज्जर, फरीदाबाद समेत कई राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण होंगे। विजेता टीम को 1.21 लाख, उपविजेता को 71 हजार रुपये व ट्रॉफी दी जाएगी।
पूर्व एमएलसी स्व. लेखराज चौधरी की स्मृति में महिला टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। मैच दो सत्रों में होंगे। महिलाओं का मैच सुबह और दूसरी पारी में पुरुषों के मैच होंगे। महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को 21 हजार रुपये ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 11 हजार ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इस मौके पर वीरेंद्र चौधरी एडवोकेट, सुभाष शर्मा, महेंद्र सिंह, जिब्रान हुसैन, अप्पू पहलवान, नितिन तोमर, हितेश सोनी, गजेंद्र मास्टर, विनीत कश्यप, भगत सिंह, मुकुंद, रामवीर, चमन आदि मौजूद रहे। संवाद