कोसीकलां। श्री रतनलाल भरतपुरिया सरस्वती शिशु मंदिर में संकुलीय गणित-विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के 6 विद्यालयों के करीब 220 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, गणितीय दक्षता, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में कोसी के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. जगदीश अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, प्रधानाचार्य मोहन सिंह ने किया। प्रतियोगिता में कृष्णचंद गांधी सरस्वती शिशु मंदिर मथुरा, सरस्वती शिशु मंदिर छाता, सरस्वती शिशु मंदिर प्रताप बाजार, सरस्वती शिशु मंदिर कैलाश नगर, सरस्वती शिशु मंदिर चौमुंहा श्री रतनलाल भरतपुरिया सरस्वती शिशु मंदिर कोसीकलां के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। गणित प्रतियोगिता में गणित प्रश्न मंच में छाता प्रथम, माधवकुंज द्वितीय, कोसीकलां तृतीय, गणित प्रयोग में कोसीकलां, माधव कुंज, कैलाश नगर, प्रदर्शनी आधारभूत कोसी, माधव कुंज, मापन मुद्रा में कोसी, प्रताप बाजार, माधव कुंज, नवाचार में कोसी, माधव कुंज, कैलाश नगर, विज्ञान प्रदर्शनी में कोसी, माधव कुंज, कैलाश नगर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य ने सभी विजेता विद्यार्थियों बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता, नवाचार एवं आत्मविश्वास को विकसित करती हैं।