{"_id":"690e553be08ddecde4058cd7","slug":"kjs-in-charge-accused-of-assault-mathura-news-c-369-1-mt11009-138356-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: केजेएस प्रभारी पर मारपीट का आरोप, जांच में नहीं मिले साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: केजेएस प्रभारी पर मारपीट का आरोप, जांच में नहीं मिले साक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने केजेएस प्रभारी पर मारपीट कर बेहोश करने का आरोप लगाया है। बीते पांच नवंबर को छुट्टी की बात पर दोनों में विवाद हुआ था। हालांकि मामले की जांच में मारपीट से नहीं, बल्कि बीमार होने से बेहोश होने की बात सामने आई है।
सिपाही राकेश पिछले कई दिन से बीमार चल रहे थे। स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट के आधार पर वह छुट्टी लेने के लिए केजेएस प्रभारी के पास गए थे। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि केजेएस प्रभारी ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गए। साथियों ने राकेश को बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद साथी सिपाही को केजेएस लेकर गए। लेकिन यहां फिर तबीयत बिगड़ने पर राकेश को आगरा में भर्ती करा दिया।
इसके बाद अब उन्हें मथुरा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। एसपी सुरक्षा राजकुमार सिंह ने बताया कि राकेश का आरोप निराधार है। सीओ केजेएस अनिल कपरवान ने मामले की जांच की तो पता चला कि राकेश बीमारी के कारण बैठे-बैठे ही बेहोश हो गए थे। साथी पुलिसकर्मियों ने भी यही बात बताई है।