{"_id":"64bad705fda1b4ace407bdd5","slug":"kishore-went-missing-from-home-for-5-days-mathura-news-c-29-1-noi1022-108182-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: घर से राशन लेने गया किशोर 5 दिन से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: घर से राशन लेने गया किशोर 5 दिन से लापता
विज्ञापन
हाईवे थाना क्षेत्र के गोपाल नगर इलाके का एक किशोर पिछले पांच दिन से लापता है। 15 जुलाई को किशोर मोहल्ले के ही लड़कों के साथ राशन लेने गया था।
उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। किशोर के पिता ने अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गजेंद्र सिंह पुत्र पीतम सिंह निवासी गोपाल नगर ने बताया कि 15 जुलाई को बेटा लोकेश मोहल्ले के दो लड़कों के साथ राशन लेने गया था। तब से वह वापस नहीं लौटा था।
जबकि अन्य दोनों लड़के अपने घर पर हैं। उनसे पूछताछ की तो बताया कि उन्होंने लोकेश को वापस भेज दिया था। उसके लापता होने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। थाना इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोर की तलाश की जा रही है।