फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kisan Sabha will fight against the policies of the central and state governments.

Mathura News: केंद्र तथा प्रदेश सरकार की नीतियों के विरुद्ध संघर्ष करेगा किसान सभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha will fight against the policies of the central and state governments.
कोसीकलां में आयोजित किसान सम्मेलन में मौजूद प्रदेश के पदाधिकारी। 
कोसीकलां। अखिल भारतीय किसान सभा का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन नगर में हुआ। इसमें केंद्र तथा राज्य सरकार की नीतियों के विरुद्ध संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। किसान रैली के साथ शुरू हुए सम्मेलन का उद्घाटन एआईकेएस के राष्ट्रीय नेता, पूर्व विधायक पी कृष्णप्रसाद ने किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में डबल इंजन सरकार के बुलडोजर राज में अल्पसंख्यकों सहित दलितों, महिलाओं और आदिवासियों के भीषण उत्पीड़न, लोकतंत्र के हरण, नौकरशाहों की मनमानी, भ्रष्टाचार पर रोष व्यक्त किया। राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार, एआईकेएस संयुक्त सचिव बादल सरोज सहित प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव सुनाए। किसानों को उपज के दाम लागत से भी कम मिलने, उपजाऊ जमीन को कौड़ियों के मोल पर किसानों से छीनकर कंपनियों को देने, बिजली कानून बनाकर ऊर्जा को किसान और जनता की पहुंच से बाहर करने, नया बीज कानून लाकर देश की खेती को बहुराष्ट्रीय कंपनियों की लूट का जरिया बनाने, बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित महामंत्री मुकुट सिंह ने बताया कि किसान सभा आने वाले दिनों में किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करेगा। सम्मेलन में अध्यक्ष बाबूराम यादव, डॉ. हीरा लाल यादव, भारत सिंह, इन्द्रदेव पाल, उपाध्यक्ष रुद्र प्रसाद मिश्रा, महामंत्री मुकुट सिंह, कोषाध्यक्ष दिगंबर सिंह, चंद्रपाल सिंह, साधुशरण, संतोष शाक्य, माया राम वर्मा संयुक्त मंत्री चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed