Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kinnar Paro injured in a fight between two groups is in critical condition

Mathura News: दो गुटों की लड़ाई में घायल किन्नर पारो की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kinnar Paro injured in a fight between two groups is in critical condition
बाजना (मथुरा)। नौहझील थाना क्षेत्र में लंबे समय से किन्नरों के दो गुट सीमा विवाद में उलझे हुए हैं। दोनों आमने-सामने आए तो जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दो किन्नर घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आधा दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव के लोगों में घटना चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

किन्नर तमन्ना और मुस्कान के बीच क्षेत्र में नेग वसूली को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। गत दिवस रविवार को दोनों गुट थाना क्षेत्र के एक गांव में नेग मांगने आए थे। यहां दोनों में विवाद हो गया। तमन्ना किन्नर निवासी शेरगढ़ ने बताया कि उसके गुरु स्व. किशोरी बाई ने शेरगढ़, नौहझील व बाजना की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। यहां वह बधाई गाकर अपना व साथी किन्नरों का पालन-पोषण करती हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह 9.30 बजे गांव लालपुर में बधाई मांग रही थी, तभी वहां फर्जी किन्नर मुस्कान उर्फ भूपेश निवासी ओगर का नगला, सिविल लाइन, अलीगढ़, भूरा उर्फ भूरी व विकास निवासी सल्ल थाना नौहझील, कजरी उर्फ कल्लू निवासी दाऊजी, थाना बलदेव व 2 अज्ञात व्यक्ति आए और पीड़िता व उसके साथी किन्नरों से गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। पीड़िता चेलों को लेकर चल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है गांव से निकलते ही नामजदों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया और गाड़ी में बैठे सभी लोगों को उतार कर पीटा। इससे तमन्ना व पारो को चोटें आईं और सिर फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी नौहझील भेज दिया। गंभीर घायल किन्नर पारो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी बाजना अजय सिंह कसाना ने बताया कि किन्नरों के दो गुटों में विवाद हुआ है। तमन्ना की और से मुस्कान उर्फ भूपेश, भूरा उर्फ भूरी, विकास, कजरी उर्फ कल्लू व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। अभियोग दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed