फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   killers entered house and strangled old woman who living alone In Mathura

घर में घुसकर हत्या: वृद्धा के मुंह में ठूंसा कपड़ा, गला दबाकर मार डाला, पति-बेटे की मौत के बाद अकेली रहती थी

Mon, 01 May 2023 11:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 May 2023 11:21 PM IST
सार

मथुरा में घर में घुसकर वृद्धा की हत्या कर दी गई। हत्या से पहले उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। इसके बाद उसका गला दबाया गया। वह पति-बेटे की मौत के बाद अकेली रहती थी। 
 

विज्ञापन
killers entered house and strangled old woman who living alone In Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार की रात कुछ लोगों ने घर में घुसकर अकेली रह रही वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने से पहले वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था, ताकि उसकी आवाज न निकल सके। रात को सबसे पहले पड़ोसी को जानकारी हुई। इसके बाद सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

मुंह में ठुंसा था कपड़ा

मामला रिफाइनरी थाना क्षेत्र के धानातेजा गांव का है। गांव निवासी 68 वर्षीय सावित्री पत्नी लोकमन रविवार की रात रोजाना की तरह घर में अकेले सो रही थी। नौ बजे के करीब पड़ोसी उसे देखने गया तो वृद्धा बिस्तर पर पड़ी थी। उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा था। उसकी नाक से खून बह रहा था। यह देख पड़ोसी ने हल्ला मचा दिया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया और हत्या से संबंधित साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

पति व बेटे की हो चुकी है मौत

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया वृद्धा की हत्या गला दबाकर प्रतीत हो रही है। 35 वर्ष पहले मृतका के पति लोकमन की मौत हो गई थी। 18 साल पहले बेटे चरण सिंह की मौत हो गई। चरण सिंह की मौत के बाद उसकी बहू वीनेश भी मायके चली गई। पूछताछ में पता चला है कि रविवार को दिन में कुछ लोग सावित्री के बारे में पूछताछ कर रहे थे। मृतक वृद्धा के नाम 50 वर्गगज में बना मकान है। संभवत: प्रॉपर्टी के लिए हत्या हुई हो, स्पष्ट रूप से जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही

सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि वारदात स्थल का निरीक्षण किया है। कुछ ऐसे सबूत हाथ लगे हैं जिनके आधार पर जल्द ही पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करेगी। मृतका के भतीजे छोटेलाल की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed