Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kids Athletics: May 7 to 15

Mathura News: किड्स एथलेटिक्स 7 से 15 मई तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kids Athletics: May 7 to 15
केआर डिग्री कॉलेज में बैठक  को संबोधित करते डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय।
मथुरा। जिले में किड्स एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को किशोरी रमण महाविद्यालय के खेल मैदान पर बैठक में इस पर विचार किया गया।
विज्ञापन

बैठक में केआर डिग्री कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. दलबीर सिंह ने किड्स एथलेटिक्स को सफल बनाने पर चर्चा की। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि इस आयोजन में आरके डीएन पब्लिक स्कूल (बाजना), अमरनाथ विद्या आश्रम, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल (बाद), श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज (उस्फार) सहित अन्य विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत 7 मई को कान्हा माखन पब्लिक स्कूल (बाद शाखा) से होगी। 12 मई को अमरनाथ विद्या आश्रम में जबकि 15 मई को आर्केडियन पब्लिक स्कूल (बाजना) में समापन होगा। आधा दर्जन स्कूलों में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने की। बैठक में महेंद्र सिंह राजपूत, सर्वेश सोलंकी, पदम सिंह, देवेश कुमार यादव, जसवीर सिंह, बलभद्र सिंह, रेनू सिंह, खुशी राजपूत, प्रीति चौधरी, सौरभ सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed