फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kidnapped property dealer recovered from Naya bus stand, two arrested

Mathura News: नया बस अड्डा से अपहृत प्रॉपर्टी डीलर बरामद, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped property dealer recovered from Naya bus stand, two arrested
मथुरा। शहर कोतवाली के नया बस अड्डा के पास से बृहस्पतिवार शाम को अपहृत जमीन कारोबारी केके अग्रवाल (सिंघल) को पुलिस ने शुक्रवार शाम को सकुशल बरामद कर लिया। दो अपहरणकर्ता भी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से एक कार बरामद हुई है। 3.50 लाख रुपये की देनदारी के विवाद में यह अपहरण हुआ था। अपहरणकर्ता केके अग्रवाल को हरियाणा के नूंह जिले में ले गए थे। पुलिस सूचनादाता बबलू की भूमिका भी संदिग्ध निगाह से देख रही है। उसकी भी तलाश जारी है।
विज्ञापन

भैंस बहोरा स्थित सुदामापुरी इलाके में रहने वाले केके अग्रवाल (सिंघल) जमीन खरीद-बिक्री का काम करते हैं। बृहस्पतिवार शाम छह बजे करीब उनका नया बस अड्डा के पास से अपहरण हुआ था। कार सवार चार लोग उन्हें उठाकर ले गए थे। प्रभारी एसएसपी डाॅ. अरविंद कुमार ने मामले में शहर कोतवाल रवि त्यागी, सदर कोतवाल छोटेलाल, स्वाट प्रभारी अभय शर्मा, सर्विलांस प्रभारी विकास शर्मा को 24 घंटे के भीतर बरामदगी का टास्क दिया था। पुलिस को शुक्रवार शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि अपहरणकर्ता केके अग्रवाल को एक कार में लेकर माल गोदाम रोड पर घूम रहे हैं। तत्काल चारों टीमों ने वहां घेराबंदी की। मौके से कार को पकड़ा गया। इसमें से केके अग्रवाल को सकुशल बरामद किया गया। इसके अलावा उसका अपहरण करने वाले जुनैद पुत्र इस्माइल और उसके साथी काले उर्फ कुरशेद पुत्र मकबूल निवासीगण अकेड़ा, नूंह, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। देर रात तक चली पूछताछ में यह सामने आया कि अपहरणकर्ताओं का 3.50 लाख रुपये का विवाद केके अग्रवाल से था। केके अग्रवाल यह रकम वापस नहीं कर रहा था। रकम ठेकेदारी के एवज में देने व जुए में हारने की दो थ्योरी पुलिस के सामने आईं हैं। पुलिस तथ्यात्मक रूप से इसकी पुष्टि करने में जुटी है।
विज्ञापन



बबलू की भूमिका संदिग्ध
प्रभारी एसएसपी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना केके अग्रवाल के साथी बबलू ने दी थी। परिवार वालों से बातचीत में सामने आया है कि बबलू ही शाम के समय केके अग्रवाल को उसके घर से लेकर गया था। केके अग्रवाल के अपहरण के बाद से बबलू लापता है। पुलिस द्वारा बुलाए जाने पर भी वह सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरणकर्ताओं ने केके की पत्नी को भेजा क्यूआर कोड, 25 हजार लिए
केके अग्रवाल के परिवार में उनकी पत्नी दीप्ति सिंघल, शादीशुदा बेटी जिया, अविवाहित बेटी दीया और एक बेटा काव्य है। काव्य और दीया बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। दीप्ती ने बताया कि उनके पास अपहरणकर्ताओं का शुक्रवार को फोन आया। साढ़े तीन लाख रुपये मांगने लगे। उन्होंने एक क्यूआर कोड भी भेजा, जिस पर 25 हजार रुपये भेजे भी हैं। बाकी की रकम इंतजाम कर देने के लिए थोड़ा समय देने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने जब पति से फोन पर बात कराई तो वह बता रहे थे कि वह बबलू के चक्कर में फंस गए हैं। इसके बाद फोन कट गया।


पति ने दर्ज कराया मुकदमा
केके अग्रवाल की पत्नी दीप्ति ने अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ थाना शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर शहर कोतवाली रवि त्यागी ने बताया कि मुकदमे में गिरफ्तार अभियुक्तों के नामों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा अन्य अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed