फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Khichdi festival will be organized in Radhavallabh temple, Thakurji will give darshan in disguise

Mathura News: राधावल्लभ मंदिर में मनेगा खिचड़ी महोत्सव, ठाकुरजी देंगे छद्म वेश में दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Khichdi festival will be organized in Radhavallabh temple, Thakurji will give darshan in disguise
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में खिचड़ी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। गोस्वामियों द्वारा बड़ी मात्रा में मेवा, गर्म मसाले और प्रभु के छद्म वेश के दर्शनों के लिए आकर्षक पोशाकों को कारीगरों से तैयार कराया जा रहा है। यह महोत्सव 13 जनवरी से 11 फरवरी तक निरंतर चलेगा।
विज्ञापन

मंदिर के सेवायत संजीव गोस्वामी ने बताया कि ब्रज के मंदिरों में से एक ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में एक माह तक खिचड़ी महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें आराध्य को सुबह मेवाओं की मीठी एवं नमकीन खिचड़ी के साथ गर्म पकवान सेवित किए जाएंगे। आरती से पहले तरह-तरह के वेशों में आराध्य भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर की रसोई में गोस्वामियों द्वारा ठा. राधावल्लभ लाल के लिए बड़ी-बड़ी कढ़ाई और भगोनाओं में करीब एक मन खिचड़ी तैयार कर भोग लगाए जाएगा। उसके बाद खिचड़ी भोग को भक्तों और गोस्वामी परिकर में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर के प्रबंधक अशोक गौतम ने बताया कि पौष शुक्ल दूज तिथि 13 जनवरी से एक माह तक मंदिर में प्रभु का खिचड़ी महोत्सव मनाया जाएगा। प्राचीन परंपरा अनुसार मंगला आरती से पहले खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा। इसके साथ ही मंगला दर्शन होने पर लगभग सात बजे से सवा आठ तक आराध्य एकादशी तिथि पर बांकेबिहारी, भगवान शिव, दाऊजी, शिक्षक, मनिहार के स्वरूपों में दर्शन देंगे। यह परंपरा गोस्वामी श्रीहित हरिवंश महाप्रभु के समय से चली आ रही है। साढ़े पांच सौ वर्ष पुरानी इस खिचड़ी महोत्सव की परंपरा का निर्वाह पूरे श्रद्धा और सेवा भाव के साथ गोस्वामियों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन पकवानों का लगेगा भोग

खिचड़ी महोत्सव में ठाकुरजी को अचार, मुरब्बा, रबड़ी, श्रीखंड, अदरक कूचा, कई तरह की सब्जियां, मीठी नमकीन व दो तरह की खिचड़़ी सेवित की जाती है।

इन तिथियों में देंगे दर्शन
21 जनवरी को एकादशी तिथि पर ठाकुर बांकेबिहारी
24 जनवरी को चौदस तिथि पर भगवान शिव
25 जनवरी को पूर्णिमा पर दाऊजी महाराज
26 जनवरी को विशेष युगल दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed