फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kathak workshop started in Vrindavan on the initiative of Hema Malini

Mathura News: हेमा मालिनी की पहल पर वृंदावन में कथक कार्यशाला शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Kathak workshop started in Vrindavan on the initiative of Hema Malini
कथक कार्यशाला में सीखतीं छात्राएं
वृंदावन। सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी की पहल पर गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में शुक्रवार से तीन दिवसीय कथक कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, मथुरा और नाट्य विहार कला केंद्र, मुंबई के सहयोग से आयोजित किया गया है।
विज्ञापन


मुंबई से आईं प्रसिद्ध नृत्यांगना विदुषी उमा डोगरा प्रशिक्षण दे रही हैं। पहले दिन 51 बालिकाओं और युवतियों ने कथक की बारीकियां सीखीं। हेमा मालिनी ने अपने संदेश में कहा कि ब्रज में शास्त्रीय नृत्य परंपरा को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आरंभ की गई है। भविष्य में भरतनाट्यम, ओडिसी जैसी कार्यशालाएं भी होंगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में दिनेश खन्ना, डॉ. उमेश चंद्र शर्मा, चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार, मोहिनी कृष्ण दासी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यशाला का समापन 27 अप्रैल को होगा, जिसमें प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed