फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   karwachouth

हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली...

Fri, 18 Oct 2019 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
karwachouth
मथुरा। करवा चौथ पर पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : MATHURA
मथुरा। पति-पत्नी के अटूट विश्वास और प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का त्योहार गुरुवार को परंपरागत रूप से मनाया गया। महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिये व्रत रखा। रात में सज-धजकर चांद की पूजा की और अर्घ्य देक र पति-घर और परिवार की खुशियां मांगी।
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति परंपरानुसार करवाचौथ पर सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा। सुबह पूजा के साथ व्रत की शुरूआत हुई। इसके बाद सजने-संवरने का दौर दिन भर चलता रहा। दिन भर बाजारों में करवा चौथ की रौनक रही। महिलाएं खरीदारी करतीं दिखाईं दीं। कई महिलाओं ने गुरुवार को भी हाथों में मेहंदी लगवाई। शाम को शिव पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय की पूजा की। इसके बाद चांद के दीदार की बेताबी बढ़ने लगी।
विज्ञापन

पति भी समय से ही घर पहुंच गये। करीब 8 बजे के बाद चांद के दीदार हुए। महिलाआें ने चलनी से चांद देखा और फिर चांद को अर्घ्य दिया। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ा। पति ने उपहार भी दिए। इसके बाद घर के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीष लिया। मथुरा शहर की मिठाई की दुकानों पर पूरे दिन भीड़ नजर आई। मिठाई खरीदने के लिए लोग काफी देर तक लाइन में लगकर इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया रहा करवा चौथ
मथुरा। करवा चौथ पर गुरुवार को सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्ट्राग्राम पर महिलाएं व्यस्त रहीं। जहां करवा चौथ से जुड़ी पोस्ट चुटकुलों, तस्वीरों, संस्मरणों की बाढ़ सी रही। व्रत की विधि से लेकर जरूरी सावधानियां भी खूब शेयर हो रही हैं।

पंजाबी समाज की महिलाओं ने सुनी सामूहिक कथा
मथुरा। पंजाबी समाज की महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ का त्योहार मनाया। कृष्णा नगर स्थित राधा नगर पार्क में समारोह आयोजित कर कथा का आयोजन किया।कथा सुनने के बाद सभी महिलाओं ने करवा चौथ त्योहार की खुशी में नृत्य किया एक दूसरे को बधाई दी। राधा आर्चिड में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को बधाई दी। भारती भाटिया, गौरिका भाटिया, कविता भाटिया, राधिका भाटिया ने भी सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed