फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   kar sevaks of narayani army stopped

नारायनी सेना के कारसेवकों को रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
kar sevaks of narayani army stopped
मथुरा। शाही ईदगाह मस्जिद पर कार सेवा करने आ रहे नारायनी सेना के जत्थे को मंगलवार लखनऊ में पुलिस ने रोक दिया। दो घंटे तक नजरबंद करने के बाद ही इस शर्त पर छोड़ा कि वे अब मथुरा नहीं जाएंगे। नारायनी सेना की धर्मयात्रा को 11 नवंबर मथुरा पहुंचकर शाही ईदगाह मस्जिद की तरफ बढ़ना था। मालूम हो कि नारायनी सेना ने मथुरा की अदालत में श्री कृष्ण जन्म भूमि की 13.37 एकड़ जमीन को पाने के लिए अदालत में दावा कर रखा है। इसकी 29 नवंबर को सुनवाई भी है।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने श्री कृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ जमीन के पूर्व में हुए समझौते को समाप्त करने के लिए अदालत में दावा दायर किया है। इस दावे में अभी सुनवाई चल रही है। इसी बीच मेें नारायनी सेना ने मंगलवार को लखनऊ से धर्म यात्रा शुरू की। इसे 11 नवंबर को मथुरा पहुंचना था। यहां आकर सबसे पहले श्री कृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करने के बाद शाही ईदगाह मस्जिद की तरफ बढ़कर कार सेवा करनी थी।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि उन्हेें लखनऊ में हजरत गंज से निकल कर आलम बाग पर पुलिस ने रोक लिया और फिर दो घंटे तक नजरबंद करने के बाद मथुरा न जाने की हिदायत पर छोड़ा। अगर उन्हें न रोका जाता तो शाही ईदगाह मस्जिद पर कार सेवा करते। अब वह इसकी अगली तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed