{"_id":"5d7d33d98ebc3e93ca6f78b5","slug":"kanyaon-kee-shaadee-mathura-news-agr405655373","type":"story","status":"publish","title_hn":"350 गरीब कन्याओं का विवाह कराएगा समाज कल्याण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
350 गरीब कन्याओं का विवाह कराएगा समाज कल्याण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले की 350 गरीबों की कन्याओं की शादी कराई जाएगी। एक शादी में विभाग की ओर से 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। शादी आठ नवंबर को होगी।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए मथुरा जनपद को 878 शादी कराने का लक्ष्य मिला है। एक अप्रैल से अब तक विभिन्न संस्थाओं व संगठनों के सहयोग से 97 गरीब कन्याओं की शादियां हो चुकी है। अब समाज कल्याण आठ नवंबर को 350 कन्याओं की शादी कराएगा। इसके लिए गरीब कन्याओं की शादी के लिए राजीव भवन स्थित कार्यालय में पंजीकरण कराए जा रहे हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी ने बताया कि आठ नवंबर को 350 गरीब कन्याओं की शादी कराई जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार से 475 शादी कराने के लिए 2.42 करोड़ रुपया मिल चुका है। तैयारी शुरू कर दी गई हैं। अपनी बेटी की शादी कराने के इच्छुक वर पक्ष से रिश्ता तय करेंगे। कन्या के खातेे में 35 हजार रुपये जमा कराए जाएंगे। 10 हजार का सामान दिया जाएगा और छह हजार व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाएंगे।