फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kanha's City Scorched by Hot Winds

Mathura News: गर्म हवाओं से झुलसी कान्हा की नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Kanha's City Scorched by Hot Winds
मथुरा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गर्मी के कारण बुधवार को दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। शाम होने पर ही बाजार में लोग निकले। मौसम विभाग ने आज 47 डिग्री तक पारा पहुंचने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.5 डिग्री रहा। सुबह होते ही चटक धूप के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में कतराते रहे। जो बाहर निकले वह सिर पर टोपी, गमछा डालकर, चेहरे को ढक कर निकले। वह भी थोड़ी दूर चलने के बाद छांव की तलाश करने लगे।
विज्ञापन

इधर भीषण गर्मी के कारण बाजारों में एसी, कूलर की डिमांड बढ़ गई है। दुकानों पर मोलभाव करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। वहीं बिजली की कटौती ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में तापमान में और वृद्धि होगी। यह बढ़ोतरी करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे दोपहर के समय बाहर न निकलें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed