फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kanha's city is developing as a tourist hub

Mathura News: पर्यटन हब के रूप में विकसित हो रही कान्हा की नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kanha's city is developing as a tourist hub
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल में बीते आठ साल में ब्रज का सर्वांगीण विकास हुआ है। मथुरा-वृंदावन को पर्यटन हब बनाने के लिए योगी सरकार ने अरबों रुपये की योजनाओं को धरातल पर उतारा है। कई परियोजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एसबी सिंह ने बताया है कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद से ब्रज में धार्मिक स्थल, पुराने घाट, कुंड और सरोवरों का कायाकल्प कर उन्हें संवारा जा रहा है। राजमार्ग से लेकर, प्रमुख मार्गों को चौड़ीकरण, परिक्रमा मार्ग का विकास कार्य, बस स्टैंड का पुनर्विकास, मल्टीलेवल पार्किंग, जन सुविधा केंद्र विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बरसाना में रोपवे और वृंदावन में यमुना नदी में क्रूज सेवा शुरू की गई है। इससे पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


97 परियोजनाएं धरातल पर उतरीं
2018 से 2024 तक 97 विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा चुका है। इसमें सड़क निर्माण, मल्टी लेवल पार्किंग, पर्यटक सुविधा केंद्र, घाटों का निर्माण कार्य एवं पहुंच मार्ग, जन सुविधा केंद्र, कुंड और सरोवरों सौंदर्यीकरण, भव्य प्रवेश द्वार, मार्गों की प्रकाश व्यवस्था समेत विभिन्न परिजनों को धरातल पर उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये गांव हो रहे विकसित
ग्रामीण क्षेत्रों के महत्वपूर्ण स्थलों को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विकसित किए जा रहा हैं। इसमें बरसाना, नंदगांव, मांट, महावन, गोकुल में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हर जगह पर्यटन सुविधा केंद्र बन रहे हैं। सरकार ने इन क्षेत्रों में सड़क, परिवहन, रुकने की सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।


-हर साल बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या
मथुरा-वृंदावन में हर साल श्रद्धालु व पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। वर्ष 2024 में कान्हा की नगरी वृंदावन में 9 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे। इनमें 1.36 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं। वहीं वर्ष 2023 में देसी-विदेशी पर्यटकों की संख्या 8 करोड़ रहीं। वर्ष 2022 में 6.52 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। यह आंकड़ा हर साल बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed