{"_id":"66c66610ec7799f8870e00d4","slug":"kanhaiyas-voice-and-dr-the-magic-of-yasmins-dance-will-spread-mathura-news-c-369-1-mt11005-117345-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कन्हैया के सुर और डाॅ. यास्मीन के नृत्य का बिखरेगा जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कन्हैया के सुर और डाॅ. यास्मीन के नृत्य का बिखरेगा जादू
विज्ञापन
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मोत्सव समारोह में कन्हैया मित्तल के सुरों का जादू बिखरेगा। प्रख्यात कथक डांसर डाॅ. यास्मीन सिंह की पायल की झंकार भी सुनने को मिलेगी। इसके अलावा मथुरा, वृंदावन समेत ब्रज के अन्य स्थानों पर 19 छोटे मंचों पर ब्रज के कलाकार अपनी कला का मंचन कर तालियां बटोरेंगे। यह संभव होगा उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से 25 से 27 अगस्त तक आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला के माध्यम से।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 25 अगस्त को भजन गायक गोविंद भार्गव अपनी प्रस्तुति रात 9 बजे से 11 बजे तक जुबली पार्क स्थित मुक्ताकाशी रंगमंच पर देंगे। इसी मंच पर 26 अगस्त को रात 8 बजे से इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार भजन सुनाएंगे। इसी दिन शाम पांच बजे से डाॅ. यास्मीन सिंह अपनी नृत्य प्रस्तुति पाञ्चजन्य के मंच पर देंगी। 27 अगस्त को रात आठ बजे से प्रख्यात गायक कन्हैया मित्तल अपनी मधुर आवाज से कान्हा के भजन प्रस्तुत करेंगे। मथुरा-वृंदावन समेत ब्रज के अन्य स्थानों पर 19 छोटे मंच तैयार कराए जा रहे हैं। इन स्थानों पर ब्रज के कलाकार मंचन करेंगे।
परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि 5251वें जन्मोत्सव की तैयारी भव्य और दिव्य रूप से की जा रही है। जन्मोत्सव के कार्यक्रम 25 अगस्त से प्रारंभ होंगे। 27 अगस्त को इनका समापन होगा।