फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ,KALPATRU COMPNEES OWNER JK DEAD,DEATH BY CORONA

जयकृष्ण राणा की मौत या फिर साजिश, क्राइम ब्रांच कर रही तफ़्तीश

Tue, 20 Apr 2021 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
,KALPATRU COMPNEES OWNER JK DEAD,DEATH BY CORONA
मथुरा। कई राज्यों के किसान और निवेशकों का करोड़ों रुपया लेकर भूमिगत हुए कल्पतरु ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा की कोरोना से मौत अब अबूझ पहेली बनती जा रही है। इस पहेली को सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच पूरी तरह से जुट गई है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर पीआर शर्मा और इंस्पेक्टर धर्मेंद्र दहिया को यह जांच सौंपी गई है। जांच के बाद ही जयकृष्ण राणा की मौत या फिर साजिश का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

16 अप्रैल की शाम छह बजे नयति हॉस्पिटल में जेके सिंह(54) पुत्र दौलतराम निवासी महोली रोड के नाम से एक कोरोना संक्रमित भर्ती कराया गया। इसकी इसी दिन रात को 8.30 बजे मौत हो गई। उसके बेटे जयकरण ने शव को अपनी सुपुर्दगी में लिया। 17 अप्रैल को सुबह आठ बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने एसपी क्राइम राधेश्याम राय को जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी क्राइम ने इंस्पेक्टर पीआर शर्मा और इंस्पेक्टर धर्मेंद्र दहिया को तफ्तीश में लगा दिया है। एसपी क्राइम ने बताया कि कई सवाल हैं, जिनके जवाब ढूंढने हैं। प्रमाण पत्रों में हर जगह जयकृष्ण राणा का उल्लेख है, जबकि हॉस्पिटल में भर्ती कराते वक्त जेके सिंह लिखाया गया। इसके अलावा पिता का नाम दौलत सिंह लिखाया गया है, जबकि जनपद में दर्ज मुकदमों में पिता का दौलतराम अंकित है। पता जबकि चंदनवन का है, पर हॉस्पिटल में महोली रोड दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तीन थानों में हैं 46 मुकदमे
करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा करने वाले जयकृष्ण सिंह राणा के खिलाफ जनपद के थाना फरह, शहर कोतवाली और थाना हाइवे में 46 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अधिकतर मुकदमे फर्जीवाड़े के हैं। खास यह है कि मथुरा पुलिस ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
-
क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है जांच: गौरव
जेके सिंह या जयकृष्ण सिंह राणा एक ही थे। इसकी हकीकत से पर्दा हटाने के लिए क्राइम ब्रांच को जांच सौंप दी गई है। जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।
-डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed