फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jyeshthabhishekam performed for Goda Rangamannar

Mathura News: ठाकुर गोदा रंगमन्नार भगवान का आम के रस से किया ज्येष्ठाभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jyeshthabhishekam performed for Goda Rangamannar
रंगजी मंदिर में भगवान गोदारंगमन्नार का अभिषेक करते हुए पुजारी। 
वृंदावन। श्रीरंगनाथ मंदिर में बुधवार को नित्योत्सव शृंखला के तहत ठाकुर गोदा रंगमन्नार भगवान का ज्येष्ठाभिषेक वैदिक विधि से किया गया। गर्मी के बीच भगवान को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से 81 रजत कलशों से महाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। सबसे पहले 81 अभिमंत्रित रजत कलशों को नौ-नौ की पंक्तियों में स्थापित कर देश की पवित्र नदियों का आवाह्न किया गया। इसके बाद आगम पंचरात्र परंपरा के अनुसार गोदुग्ध, दही, घृत, मधु, शर्करा, इत्र आदि से भगवान का अभिषेक किया गया। इसके उपरांत केसर, कपूर, नवांग हल्दी, चंदन, जड़ी-बूटियों से मिश्रित जल, फलों के रस और आम के रस से अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वेदपाठी विद्वानों ने श्रीसूक्त, पुरुषसूक्त, वेंकटेश स्तोत्र, गुरु परंपरा और श्रीवरद वल्लभ स्तोत्र का सस्वर पाठ किया। मंडप में विराजमान ठाकुरजी के चल विग्रह का लगभग तीन घंटे तक वैदिक मंत्रों के बीच अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को नवीन वस्त्र एवं आभूषण धारण कराकर विशेष शृंगार किया गया और कुंभ आरती उतारी गई। श्रद्धालुओं में आम के रस का वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed