{"_id":"6564e73dcefcdda61c002ec3","slug":"junction-re-modelling-work-started-train-operations-stopped-on-platform-2-mathura-news-c-369-1-mt11001-4463-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जंक्शन का री-मॉडलिंग कार्य शुरू, प्लेटफार्म 2 पर रेल संचालन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जंक्शन का री-मॉडलिंग कार्य शुरू, प्लेटफार्म 2 पर रेल संचालन रोका
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर सोमवार से री-मॉडलिंग का काम शुरू हो गया। प्लेटफार्म 2 से इसकी शुरुआत की गई है। ऐसे मेंं इस प्लेटफार्म से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह रोक दिया है। इसका असर जनशताब्दी सहित 14 ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है। तीन ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है, जबकि 11 का मार्ग परिवर्तित किया है।
72 दिन के लिए प्रस्तावित री-मॉडलिंग कार्य की शुरुआत प्लेटफार्म 2 के दिल्ली एंड पर हुई है। यहां तकनीकी कर्मचारियों ने नारियल फोड़कर काम शुरू किया। इसके बाद ट्रैक को बदलने का काम शुरू हो गया। री-मॉडलिंग कार्य का पहला दिन होने के कारण स्टेशन पर ज्यादा उथल पुथल नजर नहीं आई। हालांकि जनशताब्दी, पलवल शटल, सवाई माधोपुर शटल का संचालन नहीं हुआ। ये सभी ट्रेनें निरस्त कर दी गईं हैं, जबकि झेलम, सचखंड, उत्कल और पाताल लोक सहित 11 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। ये ट्रेनें भी मथुरा नहीं पहुंची। इन्हें मथुरा के बजाए अलीगढ़ रेल मार्ग से निकाला। संबंधित ट्रेनों के निरस्त होने और मार्ग परिवर्तित होने की सूचना भी सभी प्लेटफार्म पर प्रसारित की जाती रही। डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से भी यात्रियों को जानकारी दी गई।
मथुरा जंक्शन पर री-मॉडलिंग कार्य 6 फरवरी तक प्रस्तावित है। इस दौरान 297 ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाएगा। इसमें विभिन्न ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों पर निरस्त किया गया है। पहले इस कार्य की शुरुआत प्लेटफार्म संख्या 3 से होनी थी, लेकिन अब इसे परिवर्तित करते हुए प्लेटफार्म 2 पर कर दिया है। इस दौरान दिल्ली-आगरा की ओर से संचालित होने वाली ट्रेनों का ठहराव प्लेटफार्म 3-4 पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
निरस्त गाड़ियां
04495
आगरा छावनी - पलवल
04794
सवाई माधोपुर ज.- मथुरा
12059
कोटा- हजरत निजामुद्दीन
आज ये गाड़ियां निरस्त रहेंगी
04495
आगरा छावनी - पलवल
04496
पलवल - आगरा छावनी
04793
मथुरा ज. -सवाई माधोपुर ज.
04794
सवाई माधोपुर ज.- मथुरा ज.
12059
कोटा ज. – हजरत निजामुद्दीन
12060
हजरत निजामुद्दीन - कोटा ज.
इन गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित
11077
पुणे -जम्मू तवी
11078
जम्मू तवी-पुणे
12715
नांदेड़-अमृतसर
12716
अमृतसर-नांदेड़
14623
सिवनी-फिरोजपुर छावनी
14624
फिरोजपुर छावनी-सिवनी
18477
पुरी-योगनगरी ऋषिकेश
-18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी
-22126
अमृतसर-नागपुर -22209
मुम्बई सेंट्रल-नई दिल्ली
-22660 योगनगरी ऋषिकेश-कोचुवेली
टूटे स्लीपरों के ऊपर से गुजरती रहीं ट्रेनें
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर ट्रेन संचालन में लापरवाही सामने आई है। प्लेटफार्म संख्या 2 के ट्रैक पर टूटे स्लीपरों के बीच पटरी के नीचे लकड़ी का गट्टा लगाकर जुगाड़ के सहारे महत्वपूर्ण ट्रेनों को गुजारा गया। यह स्थिति एक-दो दिन नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रही है।प्लेटफार्म 2 पर आगरा की ओर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का ठहराव होता है। इस प्लेटफार्म से राजधानी सहित अनेक ट्रेनें गुजरतीं हैं। इसके दिल्ली एंड की ओर 3-5 मीटर के दायरे में ट्रैक के अधिकतर स्लीपर टूट गए हैं। इनके सरिया निकल गए हैं। कहीं बीच में से स्लीपर टूटा है तो कोई पटरी के नीचे टूट गया है। इसे रेल अधिकारियों ने गंभीरता से न लेते हुए जुगाड़ के सहारे ट्रेनों का संचालन किया है। जुगाड़ के रूप में पटरी के नीचे लकड़ी का गट्टा लगाया गया है। अब री-मॉडलिंग कार्य की शुरुआत इसी ट्रैक से की गई है। ट्रैक को बंद करते हुए उसे उखाड़ा जा रहा है।
-- -- -- -
ट्रेनों की बंदी, रोडवेज यात्रियों की संख्या बढ़ी
मथुरा। जंक्शन पर ट्रेनों की आंशिक बंदी के पहले दिन सोमवार को रोडवेज को बड़ा फायदा मिला। आगरा रूट पर जाने वाले यात्रियों की भीड़ नए बस अड्डे पहुंची। यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से बसों के 35 अतिरिक्त फेरे लगाए गए। इससे रोडवेज की आमदनी में भी इजाफा हुआ है।
मथुरा जंक्शन पर री-मॉडलिंग कार्य की शुरुआत हो गई है, जो कि 72 दिन चलगी। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इसका पूरा फायदा मथुरा डिपो को मिल रहा है। री-मॉडलिंग कार्य शुरू होने के पहले दिन ही यात्रियों की भीड़ नए बस अड्डे पर पहुंची। इसमें आगरा रूट पर जाने वाली सवारियों की संख्या सबसे ज्यादा रही। इसे देखते हुए नए बस अड्डे से आगरा रूट पर बसों के 35 अतिरिक्त फेरे लगाए गए। इन बसों में करीब 1800 यात्रियों ने सफर तय किया। देर शाम तक बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ रही। रोडवेज ने भी यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम किए थे। जिस रूट पर सवारियों की संख्या ज्यादा हुई, वहां के लिए बस का संचालन किया गया। आगरा के अलावा दिल्ली रूट पर भी यात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिला।
-- -
ट्रेनें प्रभावित होने की वजह से बस यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। आगरा रूट पर बसों के 35 अतिरिक्त फेरे लगवाए गए हैं। यात्री सुविधाओं को देखते हुए बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
राजेंद्र चतुर्वेदी, स्टेशन प्रभारी, नया बस अड्डा