फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jume kee namaaj

जुमे की नमाज पर पुलिस ने बरती सतर्कता

Fri, 28 Feb 2020 08:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
jume kee namaaj
मथुरा। डीग गेट क्षेत्र में पैदल मार्च करते डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र और एसएसपी डॉ गौरव. ग्रोवर। - फोटो : MATHURA
मथुरा। जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। मिश्रित आबादी समेत प्रमुख स्थलों पर पुलिस और पीएसी जवान मुस्तैद दिखाई दिए। खुफिया विभाग हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। डीएम और एसएसपी ने भी पैदल गश्त करके सुरक्षा का जायजा लेते हुए कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पूरी सतर्कता बरती गई। सुबह से पुलिस और पीएसी के जवानों को प्रमुख स्थलों पर मुस्तैद कर दिया गया। पुलिस अफसर मिश्रित आबादी में घूमकर हर गतिविधि पर नजर रखे थे। खुफिया विभाग भी शरारती तत्वों पर नजर रखे था। दोपहर में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी डीगगेट चौकी पर पहुंच गए।
विज्ञापन

यहां पर दोनों आला अफसरों ने पूरी जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस और पीएसी के जवानों के संग सुरक्षा का पूरा जायजा लिया। आला अफसरों के संग एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ सिटी आलोक दुबे, प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह और एलआईयू इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम नेताओं को लिया विश्वास में
जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन के अफसर बृहस्पतिवार की शाम से ही हरकत में दिखे। मंशा साफ थी कि सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) का विरोध न हो। इसके लिए रात में मुस्लिम नेताओं से संपर्क करके उन्हें समझाया गया। शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन के अफसरों की मंशा सफल रही। शांतिपूर्ण जुमे की नमाज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed