फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   judicial worker of Saharanpur who came to visit Vrindavan with family in Mathura died in hotel

Mathura: होटल में न्यायिककर्मी की मौत, परिवार सहित वृंदावन घूमने आया था, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Wed, 28 Dec 2022 07:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Dec 2022 07:25 PM IST
सार

सहारनपुर निवासी राजकुमार सेतिया मंगलवार की सुबह 11 बजे वृंदावन आए। राधा विनोद आश्रम के कमरा नंबर 107 में ठहरे थे। दोपहर करीब तीन बजे उनकी, पत्नी और बेटी की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को उल्टी हो रही थीं। पत्नी रमा ने प्रबंधक महेश को बुलाया।

विज्ञापन
judicial worker of Saharanpur who came to visit Vrindavan with family in Mathura died in hotel
वृंदावन घूमने आए न्यायिक कर्मी की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

मथुरा के जिला संयुक्त चिकित्सालय में सहारनपुर के न्यायिक कर्मी की मौत होने के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने शव की मांग करते हुए चिकित्सक और वार्डब्वॉय से मारपीट की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। आक्रोशित परिजनों ने वार्ड ब्वॉय (नर्सिंग स्टाफ) को बंधक बना लिया। उसे गाड़ी में लेकर घंटों मथुरा-वृंदावन में घूमते रहे। आरोप है कि वार्ड ब्वॉय को पिस्तौल की बट से भी पीटा। 

विज्ञापन


काफी देर बाद मथुरा में उसने किसी तरह गाड़ी से कूदकर जान बचाई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के नोडल अफसर ने तीन नामजद सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना से गुस्साए डॉक्टरों और स्टाफ ने अस्पताल के गेट को बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंचे।   
विज्ञापन


मंगलवार को सहारनपुर निवासी राजकुमार सेतिया, पत्नी रमा और पुत्री दीक्षा के साथ वृंदावन आए थे। सेतिया परिवार रमणरेती स्थित राधा विनोद आश्रम के कमरा नंबर 107 में ठहरे थे। दोपहर करीब तीन बजे रमा ने प्रबंधक महेश को बुलाया। प्रबंधक के अनुसार, कमरे में राजकुमार अचेतावस्था में पड़े हुए थे। उन्हें पुलिस की मदद से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। यहां देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड ब्वॉय को बंधक बनाकर ले गए

बुधवार सुबह लगभग चार बजे मृतक के परिजन दो गाड़ियों में अस्पताल पहुंचे और शव की मांग की। चिकित्सक ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। चिकित्सक डॉ. प्रमोद सिंह ने बताया कि यह सुनते ही परिजन भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। उनके और वार्ड ब्वॉय संजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। केबिन में तोड़फोड़ की। रजिस्टर फाड़ दिए। वार्ड ब्वॉय संजय को पिस्तौल का डर दिखाते हुए जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। 

संजय ने बताया कि आरोपी उनको गाड़ी में डालकर पहले वृंदावन कोतवाली गए। वहां से जिला अस्पताल ले गए। इसके बाद पोस्टमॉर्टम गृह ले गए। गुस्साए लोगों ने संजय के साथ बुरी तरह मारपीट भी की। किसी तरह संजय ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। संजय को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के पहुंचने से पहले मृतक के परिजन मौके से भाग निकले। अस्पताल के इमरजेंसी प्रभारी डॉ. शशि रंजन ने राजकुमार के पुत्र, पुत्री और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

पुलिस ने कराई फॉरेंसिक जांच

सहारनपुर निवासी राजकुमार सेतिया मंगलवार की सुबह 11 बजे वृंदावन आए। राधा विनोद आश्रम के कमरा नंबर 107 में ठहरे थे। दोपहर करीब तीन बजे उनकी, पत्नी और बेटी की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को उल्टी हो रही थीं। पत्नी रमा ने प्रबंधक महेश को बुलाया। सूचना पाकर एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सदर प्रवीन मलिक भी पहुंच गए। पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरे की फॉरेंसिक जांच कराई है। स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट में मुकदमा दर्ज लिया गया है। राजकुमार की मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। -प्रवीण मलिक, सीओ सदर 

गेट बंद कर की हड़ताल

अस्पताल में तोड़फोड़ और स्टाफ से मारपीट से आक्रोशित अस्पताल कर्मियों ने मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा, कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह पहुंच गए। हड़ताल से अस्पताल की व्यवस्था लड़खड़ा गई। बीमार गेट को बंद देख वापस लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed