फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Joint campaign of Braj traffic: Vaccination

ब्रज यातायात का संयुक्त अभियान: वैक्सीनेशन

Wed, 15 Sep 2021 07:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Joint campaign of Braj traffic: Vaccination
मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। नगर निगम के वार्ड नंबर 45 में आने वाले कॉलोनी निवासियों के लिए जमुनादास रिजॉर्ट्स बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड मथुरा पर एक दिनी वैक्सीन कैंप में 18 और 45 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

कैंप का शुभारंभ समिति के मुख्य संरक्षक बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने लगातार जागरूक करते हुए इस कैंप को सार्थक बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। कोरोना से बचने के लिए टीका लगाने से ज्यादा कारगर कोई उपाय नहीं है। कैंप में डॉक्टर वैशाली वत्स, शोभित चौधरी, भारत चौधरी, योगेश निषाद, जितेंद्र अग्रवाल, हरेंद्र सिंह, कविता व प्रशांत ने सुबह 10 बजे से शाम 4:00 बजे तक 330 लोगों को टीका लगाया।
विज्ञापन

समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि संगठन का प्रयास लगातार जारी रहेगा। आगे भी कैंप लगवाने का प्रयास किया जाएगा। इस कैंप में आने वाले सभी लोगों मास्क भी बांटे गए। इस अवसर पर युवा महानगर उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, श्रीलोक मणि शर्मा, योगेश शर्मा उर्फ भूरा भैया, युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित ,मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल, प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, हरवीर चौधरी, प्रवीण शर्मा , मनीष दयाल, डॉक्टर जमुना शर्मा, शालू अग्रवाल ,नीलम कुलश्रेष्ठ, रेखा शर्मा, पूजा सिसौदिया, अंशुल अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed