फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jodhpur Jhal is bustling with migratory birds

Mathura News: प्रवासी पक्षियों से गुलजार हुआ जोधपुर झाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jodhpur Jhal is bustling with migratory birds
जोधपुर झाल पर कलरव करते प्रवासी पक्षियों का समूह
फरह। गुलाबी सर्दी के साथ प्रवासी पक्षियों का जोधपुर झाल पर आगमन होने लगा है। प्रवासी पक्षियों ने मथुरा के वेटलैंड्स पर अपना डेरा जमाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष नवंबर माह में यह स्थिति बनती थी, मगर इस बार अक्तूबर में ही प्रवासी पक्षियों ने जोधपुर झाल पर अपना आशियाना बना लिया है। बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसाइटी के डॉ. केपी सिंह ने बताया सितंबर से शुरू हुआ प्रवासी पक्षियों का कुनबा अक्तूबर तक काफी बढ़ गया है। संवाद
विज्ञापन


यह पक्षी पहुंचे
वहीं फरह क्षेत्र में यमुना नदी एवं छोटे-छोटे वेटलैंड पर नोर्दन पिनटेल, कॉमन टील, नोर्दन शोवलर, पाइड एवोसेट, केन्टिश प्लोवर, लिटिल रिंग्ड प्लोवर, रफ, ब्लैक-टेल्ड गोडविट, लिटिल स्टिंट, टैमिनिक स्टिंट, व्हाइट वेगटेल, यलो वेगटेल, कॉमन सेन्डपाइपर, बुड सेन्डपाइपर, कॉमन रेड शेन्क, स्पोटिड रेड-शेंक आदि सैकड़ो की संख्या में पक्षियों ने डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed